Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे / नियम

The post Sheelu appeared first on HindiHaiHum.com.

पुराने ज़माने के लोग तांबे के बर्तन में ही खाना खाया करते थे और पानी पिया करते थे | क्योकि पहले तांबे के बर्तनों का चलन बहुत ज्यादा था लेकिन वक्ते के साथ धीरे – धीरे जमाना बदलता गया और लोगों ने तांबे के बर्तनों में खाना पीना छोड़ दिया और स्टील के बर्तनों में खाना शुरू का दिया | लेकिन आज हम आपको तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे बतायेगे कि किस प्रकार से तांबे के बर्तन हमारे लिए लाभदायक होते है और अनेक प्रकार के रोगों से हमें मुक्त करते है क्योकि  तांबा यानि कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।  अगर आप तांबे के बर्तन में रात के समय पानी भरकर रख दे और उस पानी का सेवन सुबह खाली पेट करे तो उसके अनेक फायदे होते है

13 फायदे तांबे के बर्तन का पानी पीने के या क्यों करे ताम्र जल का सेवन ? (Tambe ke bartan ke fayde in hindi) –

  1. • तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी अत्यधि‍क फायदेमंद होता है।
  2. • यह पानी सभी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है, जो डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करते हैं।
  3.  • तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों को दूर किया जा सकता है |
  4. • इस पानी में उपस्थित एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने की क्षमता में वृद्धि‍ करते हैं।
  5.  • तांबा अपने एंटी-बैक्टी रियल, एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेट्री गुणों के लिए भी जाना जाता है। इस कारण इसमें रखे पानी का सेवन से शरीर के आंतरिक व बाह्य घाव जल्दी भर जाते है |
  6. • यह पानी त्वचा को झुर्रियों, बारीक लाइनों और दाग-धब्बों से बचाकर स्वस्थ और जवां बनाए रखता है।
  7. • एनीमिया की समस्या होने पर तांबे में रखा पानी काफी लाभदायक होता है। यह भोज्य पदार्थों से आयरन को आसानी से सोख लेता है। जो एनीमिया से निपटने के लिए बेहद जरूरी है।
  8. • मस्तिष्क को उत्तेजित कर उसे सक्रिय बनाए रखने में तांबे का पानी बहुत सहायक होता है।
  9. • यह पानी हमारी स्मरण शक्ति को भी तेज करता है |
  10. • यह पानी वात, पित्त और कफ की शिकायत को दूर करने में मदद करता है।
  11. • यह पानी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
  12.  • तांबे के बर्तन में रख पानी पाचनतंत्र को मजबूत करता है और पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करता है
  13. • यह पानी फोड़े, फुंसी, मुंहासे और त्वचा संबंधी अन्य रोगों को पनपने नहीं देता जिससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार दिखाई देती है। इतने सारे फायदों को देखकर हम यह कह है कि तांबे के बर्तन में पानी पीना हमारे लिए कितना लाभकारी है और ये कितनी सारी बीमारियों से हमे बचा सकता है एवं हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है |

तांबे के बर्तन में पानी पीने के नुकसान (Tambe ke bartan ke pani ke nuksan) :

ताबें के बर्तन को कभी भी जमीन में न रखे क्युकी इसे ऐसे रखने से पानी में तांबे के गुणों का पूर्ण अवशोषण न होकर गुरूत्वाकर्षण के कारण जमीन में होता है। जिससे हमें इसके गुणों का सही लाभ नहीं मिल पाता। इसलिए हमेशा इसे रखने का तरीका सही होना चाहिए।

तांबे के बर्तन की सफाई या घर पर तांबे के बर्तन साफ करने के लिए आसान टिप्स (Tambe ke bartan ki safai) –

अपने देखा होगा की तांबे के बर्तन समय के साथ साथ काले पड़ने लगते हैं। तो उसके लिए ये जरुरी टिप्स को नोट कर ले अगर आप कोई भी ताम्रपात्र अर्थात ताम्बे का बर्तन खरीद रहे है तो.
तांबे के बर्तन पर सिरका और नमक का घोल डालें और रगड़ कर साफ़ करे.
तांबे के बर्तन पर लगे दाग पर नींबू की स्‍लाइस रगड़े और फिर उसे साफ पानी से धो ले।
तांबे के बर्तन को नींबू और नमक से धोने पर बर्तन चमक उठेगें।
आप चाहें तो बेकिंग सोडा और नमक का प्रयोग करें
बेकिंग सोडा को अकेले भी प्रयोग कर सकते है। इससे तांबे के बर्तन एक दम चमक जाते हैं।

अगर आपके पास भी ऐसी ही कोई दादी नानी की जानकारी है तो जरुर शेयर करे

The post तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे / नियम appeared first on HindiHaiHum.com.



This post first appeared on HindiHaiHum.com - Best And Unique Information In Hindi, please read the originial post: here

Share the post

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे / नियम

×

Subscribe to Hindihaihum.com - Best And Unique Information In Hindi

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×