दूध पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह तो आप सभी जानते हैं। दूध में आयोडीन, कैल्शियम, पौटेशियम, विटामिन डी और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की आवश्यकताओं को पूरा करता है। लेकिन कुछ लोग दूध पीते समय कुछ ऐसे आहार का सेवन करते हैं जो कि उन्हें नहीं करना चाहिेए। ऐसा करने से शरीर को फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। यदि आप दूध पीते समय कुछ आहारों से दूर रहेंगे तो आप बुरे प्रभावों से बच सकते हैं।
1. खाली पेट दूध ना पिए - कभी भी दूध खाली पेट ना पिए क्योंकि खाली पेट दूध का सेवन करने से आपको बाद में कब्ज जैसी समस्या हो सकती है।
2. नमक वाली चीजें - दूध के साथ कोई नमक वाली वस्तु न खाएं। कोशिश करें कि दूध पीने से एक घंटा पहले और एक घंटा बाद में कुछ ना खाएं क्योंकि ऐसा करने से पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है।
3. खटृी चीजें - दूध पीने से पहले और बाद में कभी भी खटृी चीजों का सेवन ना करें। जैसे कि संतरा, नींबू और दही।
4. मछली - मछली खाने के बाद कभी भी दूध का सेवन ना करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको स्किन प्रॉब्लम्स जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।