Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

इस रहस्य को जिसने सुलझाया वो अपनी जान गवां बैठा !!

दुनिया के कई ऐसे रहस्य हैं जो आज भी बहुत बड़े रहस्य ही बने हुए हैं. इसी तरह ऐसी बहुत सी जगहे भी अहि जिन्हें आप नही जानते है और ये आज भी एक रहस्य बना हुआ है ऐसी ही एक रहस्यमयी झील है जो साउथ अफ्रीका में स्थित है यहाँ जाने की किसी को इजाजत नही है

दक्षिणी अफ्रीका के प्रांत उत्तरी ट्रांसवाल में पांडुजी नाम की एक अद्भुत झील है। इस झील के बारे में कहा जाता है कि इसके पानी को पीने के बाद कोई जिन्दा नहीं रहा और न ही आज तक कोई वैज्ञानिक इसके पानी का रासायनिक विश्लेषण ही कर पाया है। मुटाली नामक जिस नदी से इस झील में पानी आता है, उसके उद्गम स्थल का पता लगाने की भी कोशिशें की गईं। मगर इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। खास बात यह भी है कि इस झील का पानी अजीबो-गरीब तरीके से ज्वार भाटे की तरह उठता है व गिरता है।

अधिक जानकारी के लिए देखें नीचे दी गयी विडियो और फिर लिखित जानकारी पढ़े !

सन् 1947 में हैडरिक नामक एक किसान ने झील में नाव चलाने का प्रयास किया। नाव सहित जैसे ही वह झील के बीचों-बीच पहुंचा, रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। हैडरिक और उसकी नाव का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। सन् 1953 में बर्न साइड नामक एक प्रोफेसर ने इस झील के रहस्य से पर्दा उठाने का बीडा उठाया। प्रोफेसर बर्न साइड अपने एक सहयोगी के साथ अलग-अलग आकार की 16 शीशियां लेकर पांडुजी झील की तरफ चल पडे।

उन्होंने अपने इस काम में पास ही के बावेंडा कबीले के लोगों को भी शामिल करना चाहा, लेकिन कबीले के लोगों ने जैसे ही पांडुजी झील का नाम सुना तो वे बिना एक पल की देर लगाए वहां से भाग खडे हुए। कबीले के एक बुजुर्ग आदिवासी ने बर्न साइड को सलाह दी कि अगर उन्हें अपनी और अपने सहयोगी की जान प्यारी है तो पांडुजी झील के रहस्य को जानने का विचार फौरन ही छोड दें। उसने कहा कि वह मौत की दिशा में कदम बढा रहा है, क्योंकि आज तक जो भी झील के करीब गया है उसमें से कोई भी जिन्दा नहीं बचा।

इस दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजें है जिनके बारे में लोगो की जानने की जिज्ञासा होती है अधिकतर लोगो ने बहुत से रहस्यों को सुलझाया भी है लेकिन इनमे से कुछ लोग ऐसे भी है जो रहस्यमयी रहस्यों को सुलझाने जे चक्कर में अपनी जान तक गंवा बैठे है और कुछ तो ऐसे भी लोग थे जो कहाँ गायब हो गए यही पता नही चला है आजतक. हमे और आपको अक्सर ये लगता है कि हमे पूरी चीजो के बारे में पता है लेकिन अभी तक ऐसी बहुत सी बातें है जिन्हें जानना हमारे लिए बेहद जरुरी है बहुत कुछ जानने के बावजूद हम बहुत सी चीज़ों से अनजान हैं, या यूं कहूं कि कभी उनके बारे में जानने की कोशिश ही नहीं की.

दोस्तों अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक और शेयर जरूर कीजिए और ऐसे ही पोस्ट आगे भी पढ़ते रहने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें, क्योंकि हम हर रोज ऐसे ही पोस्ट आपके लिए लाते रहते हैं।

The post इस रहस्य को जिसने सुलझाया वो अपनी जान गवां बैठा !! appeared first on Hindutva.



This post first appeared on Pursuing The Sublime Ganges – From Heaven To Ear, please read the originial post: here

Share the post

इस रहस्य को जिसने सुलझाया वो अपनी जान गवां बैठा !!

×

Subscribe to Pursuing The Sublime Ganges – From Heaven To Ear

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×