शहर
गमलों से निकल कर
निहार रहा है पहाड़ो को,
पहाड़
उदास है
गमगीन है
क्योंकि
वो जानता है
Related Articles
स्तिथियाँ बदल जाएगी
एक अंतराल के बाद
वो रह जायेगा एकाकी,
पहाड़ जानता है
ये प्रसन्नताएँ उल्हास
ये मन्त्रणाएँ
क्षणिक है
खो जाएगा ये सब
कहीं सुदूर
और
इन्ही गमलों में
खो जाएगा शहर
पहाड़ चुप है
हमेशा की तरह।