Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

🔱 Vishwas Swaroopam (Statue of Belief) 🔱

                         🔱विश्व स्वरूपम🔱

मुख्य आकर्षण
◉ 351 फुट दुनिया की सबसे ऊंची शिव मूर्ति।
◉ 2500 टन रिफाइंड स्टील के साथ, 2016 से बनना प्रारम्भ।
◉ 25 फीट ऊँचे नंदी की स्थापना।
◉ दिनांक 29 अक्टूबर 2022 को औपचारिक रूप से आम जन को समर्पित की गई है। 

जगह :- गणेश टेकरी, नाथद्वारा , राजसमंद जिला , राजस्थान , भारत 

स्टैच्यू ऑफ बिलीफ (विश्वास स्वरूपम्) 351 फीट (107 मीटर) ऊँची, भगवान शिव की दुनिया में सबसे बड़ी शिव मूर्ति है। वैसे तो राजस्थान का नाथद्वारा शहर श्रीनाथजी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, परन्तु अब भगवान श्री कृष्ण का यह शहर भगवान शिव के स्टेचू ऑफ लॉर्ड शिव के रूप में भी जाना जाने लगा है। भगवान शिव की इस मूर्ति की कल्पना मिराज समूह के अध्यक्ष श्री मदन पालीवाल द्वारा की गई थी। यह मूर्ति नाथद्वारा में गणेश टेकरी के निकट ही निर्मित की गई है।

यह प्रतिमा भगवान शिव को एक पहाड़ी के ऊपर एक शिलानुमा कुर्सी पर बैठी मुद्रा को दर्शाती है जो नाथद्वारा शहर की और देख रहे हो।

मूर्ति के शीर्ष शिखर पर भगवान शिव की जटाओं से निकलती हुईं गंगाजी भगवान का अभिषेक करतीं हुई सी बह रही हैं। भगवान शिव को आस्था, श्रद्धा और प्रेम से उनके विशाल एवं दिव्य स्वरूप के मुख को निहारते हुए, 25 फीट ऊँचे प्रमुख गण नंदी स्थापित हैं।

          रात्रि के समय मूर्ति का भव्य स्वरूप 

मूर्ति की संरचनात्मक 250 किमी प्रति घंटे गति से चलने वाली हवा तथा भूकंप रोधक प्रणाली से निर्मित है।

शिव मूर्ति के साथ साथ ही भीतर ध्यान कक्ष, आगंतुक कक्ष और एक वीआईपी लाउंज की सुविधा भी दी गई है। परिसर में पार्किंग, फुटपाथ, जल निकाय, पुल, फूड कोर्ट, हस्तशिल्प की दुकानें और बच्चों के मनोरंजन हेतु पार्क की सुविधाएं हैं।

विश्वास स्वरूपम शिव मूर्ति लोकार्पण 
शिव प्रतिमा रात्रि के समय। 
विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम का आज लोकार्पण मुरारी बापू के हाथों किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित देश की कई शख्सियत कार्यक्रम में मौजूद हैं।आज से 6 नवम्बर तक चलने वाले लोकार्पण महोत्सव शुरू हो चुका है।
शिव मूर्ति परिसर में लोकार्पण को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। करीब 53 बीघा षिव मूर्ति परिसर के अलावा त्रिनेत्र सर्कल, कृष्णा सर्किल, आईकॉनिक गेट सहित पूरे नाथद्वरा नगर में विशेष विद्युत सजावट की गई है। जो बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही है।

इसके अलावा करीब 5 किलोमीटर तक राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 8 की दोनों साइड में बिजली की रोशनी की गई है। जिसे देखकर लोकार्पण महोत्सव का वातावरण दूर से ही दिखाई देता है। 369 फीट ऊंची शिव मूर्ति को तत् पदम संस्थान द्वारा बनाया गया है जिसे बनने में 10 साल लगे हैं। ये विश्व की अब तक की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है जिसे विश्वास स्वरूपम का नाम दिया गया है।


This post first appeared on Human Thingss, please read the originial post: here

Share the post

🔱 Vishwas Swaroopam (Statue of Belief) 🔱

×

Subscribe to Human Thingss

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×