Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

16 जनवरी : आज का इतिहास 16 January : History of Today



 16 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

 Important events of January 16 



•1547 - इवान चतुर्थ 'इवान द टैरिबल' रूस का जार बना।

•1556 – स्पेन के सम्राट कैरेल ने अपने पुत्र फिलीप द्वितीय को अपना उत्तराधिकारी चुना।

•1581 - ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया।

•1681- महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ।

•1761 - पांडेचेरी पर से अंग्रेज़ों ने फ़्राँसीसियों का अधिकार हटा दिया।

•1769 - कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।

•1846 – मौक्सिको पर अमरीका के आक्रमण के साथ ही इन दोनों देशों के बीच दो दिवसीय युद्ध आरंभ हुआ।

•1868 - रेफ्रिजरेटर कार विलियम डेविस द्वारा पेटेंट कराई गयी जो की डेट्रायट में एक मछली व्यापारी था।

•1920 – अमरीका में अलकोहल बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिसके साथ ही इस देश में प्रतिबंध का काल आरंभ हुआ।

•1920 - 'लीग ऑफ़ नेशंस' ने पेरिस में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की।

•1943 - इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला।

•1947 - विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।

•1955 - पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन।

•1969 - सोवियत अंतरिक्ष यानों 'सोयुज 4' और 'सोयुज 5' के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।

•1989 - सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।

•1991 - 'पहला खाड़ी युद्ध' (अमेरिका की इराक के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई शुरू)।

•1992 – अलजीरिया के नेता मोहम्मद बू ज़ियाफ़ स्वेदश लौटे और उन्हें 5 सदस्यीय राष्ट्रपति परिषद के अध्यक्ष के रुप में शपथ दिलायी गयी। उन्हें देश निकाला देकर फ़्रांस भेज दिया गया था जहॉ उन्होंने 27 वर्ष बिताये।

•1992 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि।

•1995 - चेचेन्या में चल रहे गृहयुद्ध को रोकने के लिए रूसी प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमिर्दिन एवं चेचेन्या प्रतिनिधिमंडल के बीच समझौता।

•1996 - हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नये आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।

•1999 - भारत के अनिल सूद विश्व बैंक के उपाध्यक्ष बने ।

•1999 - टोक्यो (जापान) पुन: विश्व का सबसे मंहगा शहर घोषित।

•2000 - चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को 'साकार बुद्ध' के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की।

•2002 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अलक़ायदा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।

•2003 - भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई।

•2005 - जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अज़हर पर शिंकजा कसने के लिए [एफ़.बी.आई.] ने भारत से मदद मांगी।

•2006 – लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में विरेन्द्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने पहले विकेट के लिए भारतीय इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी 410 रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई।

•2006 - समाजवादी नेता माइकल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं।

•2008 - सेतुसमुद्रम परियोजना पर योजना का मसौदा पेश करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को दो हफ्ते का समय दिया।

•2008 - पाकिस्तान में वजीरिस्तान में वाना क्षेत्र में आतंकी हमले में 30 सैनिक लापता हुए।

•2009- उत्तर प्रदेश को हराकर मुम्बई ने रिकार्ड 38वीं बार रणजी चैम्पियनशिप जीती।

•2013 - सीरिया के इदलिब में बम धमाकों में 24 लोगों की मौत।

•2019 - केन्या के होटल पर आतंकी हमला, 14 की मौत, 20 घंटे तक चले अभियान में सभी आतंकी ढेर।

•2019 - ऑस्ट्रेलिया में लू का कहर, पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब।

•2019 - नौवां अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म सिंचाई सम्मेलन औरंगाबाद में शुरू। 

•2020 - भारत के सबसे ताकतवर संचार उपग्रह जीसैट-30 का सफल प्रक्षेपण किया।

•2020 - रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 51वीं के-नाईन वज्र नाम की होवित्‍जर तोप राष्‍ट्र को समर्पित किया।

•2020 - दमित्री मेदवेदेव के इस्तीफे के बाद मिखाइल मिशुस्टिन बने रूस के नए प्रधानमंत्री।

•2020 - इंग्लैंड विदेशी मैदान पर 500 टेस्ट खेलने वाला पहला देश बना।

 

 16 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 

 Born on 16 January 



•1630 - गुरु हरराय - सिक्खों के सातवें गुरु।
गुरु हर राय जी का जीवन परिचय
Biography Of Guru Har Rai In Hindi

•1889 – ताहा हुसैन - मिस्र के विख्यात लेखक और साहित्यकार ।

•1920 - नानी पालकीवाला - भारत के प्रसिद्ध न्यायविद तथा अर्थशास्त्री थे।

•1926 - ओ. पी. नैय्यर - प्रसिद्ध संगीतकार

•1927 - कामिनी कौशल - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री तथा टीवी कलाकार।

•1946 - अतुल गुर्टु - उच्च ऊर्जा भौतिक वैज्ञानिक ।

•1946 - कबीर बेदी - सुप्रसिद्ध अभिनेता ।

•1985 - सिद्धार्थ मल्होत्रा - भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
सिद्धार्थ मल्होत्रा का जीवन परिचय
Biography of Siddharth Malhotra






 16 जनवरी को हुए निधन 

 Died on 16 January 


•1600 - भामाशाह - महाराणा प्रताप के मित्र एवं सलाहकार।
भामाशाह का जीवन परिचय
Biography of Bhamashah


•1865 – पियर जोज़फ़ प्राउडहोन - फ्रांस के लेखक और दर्शनशास्त्री । इनकी पुस्तक 'स्वामित्व क्या है?' से इन्हें बड़ी ख्याति मिली।

•1901 - महादेव गोविन्द रानाडेभारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान् और न्यायविद।
महादेव गोविन्द रानाडे का जीवन परिचय
Biography of Mahadev Govind Ranade

•1938 -शरत चंद्र चट्टोपाध्याय- बांग्ला भाषा के अमर कथाशिल्पी और सुप्रसिद्ध उपन्यासकार।

•1962 -रामनरेश त्रिपाठी- प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि

•1966 - टी. एल. वासवानी - प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक।

•1988 - लक्ष्मी कांत झा - जिन्हें एल के झा के नाम से जाना जाता था, भारतीय रिज़र्व बैंक के आठवें गवर्नर थे।

•1989 - प्रेम नजीर (अब्दुल खादिर) - मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक इनके नाम सबसे अधिक 600 से अधिक फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने का विश्व रिकार्ड है।

•2019 - मिलिसेंट यंग - दूसरे विश्व युद्ध की 96 वर्षीय महिला पायलट ।

 

 16 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 Important events and festivals on 16 January 



🔅 गोवा ओपिनियन मतदान दिवस।






                    NEXT >

1.     2.     3.     4.     5.     6.     7.

8.    9.     10.   11.   12.   13.  14.

15.  16.   17.   18.   19.   20.   21.

22.  23.   24.   25.   26.   27.   28.

29.   30.  31.


• Historical Events of January

• Historical Events of February

• Historical Events of March

• Historical Events of April

• Historical Events of May 

• Historical Events of June

• Historical Events of July

• Historical Events of August

• Historical Events of September

• Historical Events of October

• Historical Events of November

• Historical Events of December







This post first appeared on JIONEWSTV, please read the originial post: here

Share the post

16 जनवरी : आज का इतिहास 16 January : History of Today

×

Subscribe to Jionewstv

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×