Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Pratyay in Hindi – प्रत्यय किसे कहते हैं। प्रत्यय के भेद, परिभाषा, उदाहरण की पूरी जानकारी

आज के इस लेख में हिंदी व्याकरण के एक महत्वपूर्ण भाग Pratyay (प्रत्यय) के बारे में बताया गया हैं। हमने अपने पिछले लेख में समास के और विराम चिन्ह बारे में पढ़ा था।

प्रत्यय और उपसर्ग दोनों का हिंदी वाक्यों में बहुत जगह प्रयोग होता हैं अतः हमें इसके बारे में जरूर से जरूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में आप Pratyay Kya Hai? प्रत्यय के प्रकार कितने होते हैं और सभी प्रकार Pratyay के उदाहरण आदि के बारे में अच्छे से पढ़ सकते हैं।

Pratyay in Hindi – प्रत्यय किसे कहते हैं। प्रत्यय के भेद, परिभाषा, उदाहरण की पूरी जानकारी

Pratyay Kise Kahate Hain?

Pratyay (प्रत्यय) – ऐसे शब्दांश जो की किसी शब्द के अंत में लगकर उसके अर्थ में परिवर्तन ला देता हैं, उन्हें प्रत्यय कहा जाता हैं।

जैसे ➦ त्व, आ, इया, वाला, ना, नी, ता आदि।

Pratyay Ke Bhed in Hindi – प्रत्यय के भेद या प्रकार

हिंदी व्याकरण में प्रत्यय के दो भेद होते हैं जो की नीचे लिखे गए हैं –

  • (क.) कृत् प्रत्यय
  • (ख.) तद्धित प्रत्यय

कृत् प्रत्यय किसे कहते हैं और कृत् प्रत्यय के भेद और परिभाषा क्या होती हैं।

  • (क.) कृत् प्रत्यय –

जो ‘प्रत्यय’ क्रिया के मूल ‘धातु’ में लगते हैं, उन्हें ‘कृत् प्रत्यय’ कहा जाता हैं। ‘कृत् प्रत्यय’ से बने शब्द को ‘कृदंत’ कहा जाता है।

Krit Pratyay Ke Bhed in Hindi–

कृदंत के पांच भेद होते हैं ➦

  • 1. कृतवाचक कृदंत ➦
  • पढ़ने + वाला = पढ़नेवाला
  • बढ़ + इया = बढ़िया
  • 2 . कर्मवाचक कृदंत ➦

पढ़ा + हुआ = पढ़ा हुआ
लिखी + हुई = लिखी हुई

  • 3 . करणवाचक कृदंत ➦
  • चल + नी = चलनी
  • ढक + ना = ढकना
  • 4 . भाववाचक कृदंत ➦
  • मिल + आप = मिलाप
  • बच + आव = बचाव
  • 5 . क्रियाधोतक कृदंत ➦
  • आता हुआ आदमी
  • दौड़ता हुआ घोड़ा

तद्धित प्रत्यय किसे कहते हैं और तद्धित प्रत्यय के भेद और परिभाषा क्या होती हैं।

  • (ख.) तद्धित प्रत्यय –

जो प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और अव्यय के अंत में लगकर उनके अर्थ में ‘परिवर्तन’ ला देते हैं, उन्हें ‘तद्धित प्रत्यय’ कहा जाता हैं।

  • तद्धित प्रत्यय से बने शब्द को ‘तद्धितांत’ कहा जाता हैं।

Tadhit Pratyay Ke Bhed in Hindi–

तद्धित प्रत्यय के पांच भेद होते हैं ➦

  • 1 . कर्तवाचक तद्धित प्रत्यय ➦
  • वाला – दूधवाला, गाड़ीवाला
  • हारा – लकड़हारा, मनिहारा
  • 2 . गुणवाचक तद्धित प्रत्यय ➦
  • आ – भूखा, सूखा
  • ई – प्राणी, ज्ञानी
  • 3 . भाववाचक तद्धित प्रत्यय ➦
  • ता – मानवता, जनता
  • आपा – बुढ़ापा, मोटापा
  • 4 . ऊनवाचक तद्धित प्रत्यय ➦
  • खाट से खटिया, लोटा से लुटिया
  • 5 . अपत्यवाचक तद्धित प्रत्यय ➦
  • मनु – मानव
  • वसुदेव – वासुदेव

अंतिम विचार – Final Thoughts

अगर आपको आज का यह लेख Pratyay in Hindiप्रत्यय किसे कहते हैंप्रत्यय के भेद, परिभाषा, उदाहरण की पूरी जानकारी अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे।

यह भी पढ़े-

  • Synonyms Words in Hindi
  • Anekarthi Shabd in Hindi Grammar
  • Anek Shabdon Ke Liye Ek Shabd
  • Sahchar Shabd in Hindi Grammar
  • Muhavare in Hindi
  • Visheshan Kya Hain
  • Vyakaran in Hindi Grammar
Share With Your Friends


This post first appeared on Hindi Dp, please read the originial post: here

Share the post

Pratyay in Hindi – प्रत्यय किसे कहते हैं। प्रत्यय के भेद, परिभाषा, उदाहरण की पूरी जानकारी

×

Subscribe to Hindi Dp

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×