Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

UP Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस के खाली पदों पर भर्ती की जाएगी इस दिन होगा नोटिफिकेशन जारी

UP Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस के खाली पदों पर भर्ती की जाएगी इस दिन होगा नोटिफिकेशन जारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी उत्तर प्रदेश के कई युवाओं द्वारा की जा रही है। ऐसे में इन युवाओं के लिए एक अहम खबर सामने आई है कि बहुत जल्द यूपी पुलिस भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। करीब 52699 पदों पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा आज इस आर्टिकल में हम इस भर्ती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी सरल शब्दों में जानने जा रहे हैं। और अगर आप इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए जरूर पढ़ने वाला आर्टिकल है। जब भी यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा उसके बाद आप संबंधित आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करके आवेदन कर सकेंगे।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023

भर्ती अधिसूचना उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा जारी की जाएगी। जिसमें शामिल होने वाले पद UP Police Constable Fireman और PSC आदि होंगे। इस भर्ती के लिए महिला या पुरुष अपनी योग्यता जांच कर आवेदन कर सकते हैं।

जब इस भर्ती के संबंध में महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की जाएगी, तो उसमें आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि और अंतिम तिथि भी शामिल होगी। तो अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के बाद एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें आपको भाग लेना होगा। जिसके बाद चयन के लिए कुछ और चरण हैं, जिन्हें पूरा करने पर आपका चयन हो जाएगा।

UP Police Constable Bharti Important Date 2023

इस भर्ती को लेकर संभावना है कि अगस्त में इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा इस भर्ती के संबंध में आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है लेकिन यह भर्ती जुलाई में जारी होनी थी लेकिन जुलाई में जारी नहीं की गई इसलिए संभावना है कि यह भर्ती निश्चित रूप से अगस्त में जारी की जाएगी। आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि और आवेदन करने की अंतिम तिथि और परीक्षा की तारीख जल्द ही जारी की जाएगी।

UP Police Constable 2023 के लिए पात्रता

भर्ती के लिए आवेदन करने और परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को भर्ती पात्रता पूरी करना बहुत जरूरी है, ऐसे में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए योग्यता 10th/12th पास होनी चाहिए। और उम्मीदवार को भर्ती के सभी नियम और शर्तें पूरी करनी होंगी। तभी उम्मीदवार यूपी UP Police Constable 2023 के लिए पात्र माना जाएगा।

UP Police Constable Bharti Age Limit 2023

यूपी पुलिस के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा इस प्रकार होगी, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष होगी सभी आरक्षित वर्गों के लिए समान आयु में 5 वर्ष तक की छूट भी प्रदान की जा सकती है जिसकी जानकारी आपको आधिकारिक अधिसूचना से पता होनी चाहिए। महिलाओं को आयु में छूट भी दी जाएगी जिनकी अधिकतम आयु 25 वर्ष तक होगी

UP Police Constable Bharti Selection Process

जो भी उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करेंगे उन्हें सबसे पहले लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा और सफल होना होगा। जिसके बाद उनका शारीरिक मानक परीक्षण लिया जाएगा जहां उन्हें सफलता हासिल करनी होगी। इसके बाद उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी और इसके बाद medical test और document verification किया जाएगा इन सभी में सफल पाए जाने पर उम्मीदवार का चयन यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए किया जाएगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन शुल्क

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क चंदन और OBC वर्ग के लिए 700 तक हो सकता है और SC-ST वर्ग के लिए यह 300 हो सकता है। पक्की फीस जानने के लिए आपको आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना होगा। जिसके बाद आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के बाद कन्फर्म फीस का पता चल जाएगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के लिए आपको Net Banking Debit Card, Credit Card कार्ड जैसे और भी विकल्प मिलेंगे जिनका उपयोग करके आप सफलतापूर्वक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर पाएंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थी से ऑनलाइन फॉर्म भरें

  • उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर https://uppolice.gov.in क्लिक करना होगा
  • होम पेज पर आपको भर्ती अधिसूचना दिखाई देगी उसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको खुद को Register करना होगा और अपना User ID और Password बनाना होगा।
  • अब सभी जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।
  • जैसे आपको सभी documents upload करने होंगे और जिसमें अपना फोटो और signature भी upload करने होंगे।
  • अब आपको श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा अब आपकी आवेदन की प्रक्रिया पूरी जाएगी

The post UP Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस के खाली पदों पर भर्ती की जाएगी इस दिन होगा नोटिफिकेशन जारी appeared first on Exclusive Media.



This post first appeared on Exclusive Media, please read the originial post: here

Share the post

UP Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस के खाली पदों पर भर्ती की जाएगी इस दिन होगा नोटिफिकेशन जारी

×

Subscribe to Exclusive Media

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×