Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

डीडी इंडिया चैनल अब डीडी फ्रीडिश पर HD में उपलब्ध है

डीडी इंडिया, एक भारतीय टेलीविजन चैनल है, जिसे 14 मार्च 1995 को डीडी इंटरनेशनल के रूप में लॉन्च किया गया था। यह चैनल दुनिया भर के 146 देशों में उपलब्ध है। इसे 2000 में डीडी वर्ल्ड के रूप में और फिर 2002 में डीडी इंडिया के रूप में फिर से शुरू किया गया। डीडी इंडिया HD का संचालन प्रसार भारती (प्रसार भारती, भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक प्रसारण एजेंसी है) द्वारा किया जाता है। 


जैसा अब आप जानते है कि डीडी इंडिया, भारत का अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी समाचार और करंट अफेयर्स चैनल है, जो अब हाई डेफिनेशन (HD) में उपलब्ध है। डीडी इंडिया न केवल भारत के हर घर तक पहुंच रहा है, बल्कि यह सेवा विदेशों में भी उपलब्ध है। मतलब आप किसी भी देश में रहते हो, वहाँ के केबल टीवी या डीटीएच पर जरूर मिल जायेगा। क्युकी यह चैनल दुनिया भर के 146 देशों में उपलब्ध है।


उदाहरण के लिए डीडी इंडिया HD का भारत से वैसा ही प्रसारण होता है जैसा की यूके से बीबीसी वर्ल्ड न्यूज़, रूस से रसिया टुडे, कतर से अल जज़ीरा टीवी, जर्मनी से डीडब्ल्यू टीवी, फ्रांस से Franch24, अमेरिका से VOA चैनल, जापान से NHK World का उपग्रह और केबल ऑपरेटरों के माध्यम से प्रसारण किया जाता है। दुनिया भर में डीडी इंडिया HD चैनल को ऑनलाइन यूट्यूब से और इसे मोबाइल ऐप के माध्यम से भी देखा जा सकता है। 

डीडी इंडिया चैनल जनवरी 2019 में पूर्ण रूप से अंग्रेजी समाचार और करंट अफेयर्स चैनल बन गया। इससे पहले डीडी इंडिया चैनल अन्य देश के दर्शकों के लिए डीडी मेट्रो / डीडी नेशनल के कार्यक्रमों को प्रसारित कर रहा था। लेकिन इंटरनेट क्रांति के बाद, अब कोई भी ब्यक्ति भारत के पसंदीदा टीवी शो, कार्यक्रम और फिल्में ऑनलाइन देख सकता है। इसलिए प्रसार भारती ने डीडी इंडिया चैनल को अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी समाचार और करंट अफेयर्स चैनल के रूप में पुन: प्रस्तुत किया।

यह चैनल भारत की इच्छा और शक्ति को दुनिया में फैला रहा है। इसलिए प्रसार भारती, भारत के सार्वजनिक प्रसारक ने डीडी इंडिया को डीडी इंडिया एचडी चैनल के रूप में अपग्रेड किया।

डीडी इंडिया एचडी चैनल डीडी फ्री डिश पर चैनल नंबर 107 या डीडी फ्री डिश स्लॉट नंबर 618 पर भी उपलब्ध है।

Satellite Position

93.5°E

Satellite

GSAT 15

Frequency

11630

Symbol Rate

30000

Polarity

Vertical

System

DVB-S2

Quality

MPEG-4 / HD

Modulation

8PSK

Mode

Temp FTA

आप डीडी फ्री डिश एचडी चैनल की सैटेलाइट फ्रिक्वेंसी को यहाँ से जांच सकते हैं, आप डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध  सभी HD चैनल की लिस्ट यहाँ से देखे। आप  चाहे तो अपने मोबाइल में गूगल सर्च में दिए गए mice को क्लिक करे, और बोले डीडी इंडिया न्यूज़ दिखाएं, डीडी न्यूज़ आज की ताजा खबर, दूरदर्शन समाचार लाइव, आदि. फिर सभी अपडेट आपके मोबाइल स्क्रीन पर होंगे। 



This post first appeared on DD Free Dish Hindi Website, please read the originial post: here

Share the post

डीडी इंडिया चैनल अब डीडी फ्रीडिश पर HD में उपलब्ध है

×

Subscribe to Dd Free Dish Hindi Website

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×