Renowned Bollywood Art Director Nitin Desai Passes Away : आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का बुधवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 4 बजे अपने स्टूडियों में लटककर आत्महत्या की, जिसकी जानकारी रायगढ़ एसपी ने शेयर की। नितिन देसाई ने देवदास, लगान, और हम दिल दे चुके सनम सहित कई बड़ी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था।
Related Articles
नितिन देसाई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 29 जुलाई 2023 को अपनी आखिरी पोस्ट किया था। उन्होंने फिल्म 1942: लव स्टोरी के 29 साल पूरे होने को लेकर खुशी जताई थी। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 1 लाख 37 हजार फॉलोअर्स थे। उन्होंने अक्सर फिल्मों से जुड़े और शूट से जुड़े पोस्ट शेयर किये थे।
जानकारी के अनुसार नितिन देसाई आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे . रिपोर्ट के अनुसार उन पर ₹252 करोड़ का ऋण था, और अदालत ने पिछले सप्ताह उनकी कंपनी के खिलाफ एक दिवालियापन याचिका स्वीकार कर ली थी। महाराष्ट्र के MLA महेश बाल्दी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए यह बताया कि उनका खुद का करजत में एनडी स्टूडियो था, जहां वे वहां के लोकल लोगों को काम देते थे। उनके निधन के पीछे का कोई और कारण अभी दिखाई नहीं रहा है।
नितिन देसाई ने संजय लीला भंसाली, आशुतोष गोवारिकर सहित कई बड़े निर्देशकों के साथ काम किया था और मराठी फिल्मों में भी सेट डिजाइन किया था।
The post प्रसिद्ध बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का निधन appeared first on Media Hindustan.