Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

हलषष्ठी व्रत कथा

नमस्कार मित्रों, इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको हलषष्ठी व्रत कथा PDF के लिए डाउनलोड लिंक दे रहे हैं। हिन्दू धर्म एक ऐसा धर्म है जहा विभिन्न प्रकार के धार्मिक त्यौहार है। उन्ही त्यौहार में से एक त्यौहार हल षष्टी पर्व है। यह पर्व हर साल भादों कृष्ण पक्ष की षष्टी को मनाया जाता है| इस पर्व का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। कहा जाता है की इसी दिन श्री कृष्णा के भाई बलराम का जन्म हुआ था। इस पोस्ट से आप बड़ी आसानी से सिर्फ एक क्लिक में हलषष्ठी व्रत कथा हिंदी PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

यह व्रत प्रत्येक वर्ष कृष्णा पक्ष की छट को मनाया जाता है जिस दिन भगवान् कृष्णा के बड़े भाई और ब्रज के राजा बलराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है| रक्षा बंधन और श्रवण पूर्णिमा के छह दिनों के बाद बलराम जयंती मनाई जाती है। इसे राजस्थान जैसे अन्य राज्यों में विभिन्न नामों से जाना जाता है, इसे गुजरात में चंद्र शास्त्री के रूप में जाना जाता है, रंधन छठ और ब्राज क्षेत्र में बलदेव छठ के रूप में जाना जाता है।

हलषष्ठी व्रत कथा PDF

प्राचीन काल में एक ग्वालिन थी। उसका प्रसवकाल अत्यंत निकट था। एक ओर वह प्रसव से व्याकुल थी तो दूसरी ओर उसका मन गौ-रस (दूध-दही) बेचने में लगा हुआ था। उसने सोचा कि यदि प्रसव हो गया तो गौ-रस यूं ही पड़ा रह जाएगा। यह सोचकर उसने दूध-दही के घड़े सिर पर रखे और बेचने के लिए चल दी किन्तु कुछ दूर पहुंचने पर उसे असहनीय प्रसव पीड़ा हुई। वह एक झरबेरी की ओट में चली गई और वहां एक बच्चे को जन्म दिया।

वह बच्चे को वहीं छोड़कर पास के गांवों में दूध-दही बेचने चली गई। संयोग से उस दिन हलषष्ठी थी। गाय-भैंस के मिश्रित दूध को केवल भैंस का दूध बताकर उसने सीधे-सादे गांव वालों में बेच दिया। उधर जिस झरबेरी के नीचे उसने बच्चे को छोड़ा था, उसके समीप ही खेत में एक किसान हल जोत रहा था। अचानक उसके बैल भड़क उठे और हल का फल शरीर में घुसने से वह बालक मर गया।

इस घटना से किसान बहुत दुखी हुआ, फिर भी उसने हिम्मत और धैर्य से काम लिया। उसने झरबेरी के कांटों से ही बच्चे के चिरे हुए पेट में टांके लगाए और उसे वहीं छोड़कर चला गया। कुछ देर बाद ग्वालिन दूध बेचकर वहां आ पहुंची। बच्चे की ऐसी दशा देखकर उसे समझते देर नहीं लगी कि यह सब उसके पाप की सजा है।

वह सोचने लगी कि यदि मैंने झूठ बोलकर गाय का दूध न बेचा होता और गांव की स्त्रियों का धर्म भ्रष्ट न किया होता तो मेरे बच्चे की यह दशा न होती। अतः मुझे लौटकर सब बातें गांव वालों को बताकर प्रायश्चित करना चाहिए।

ऐसा निश्चय कर वह उस गांव में पहुंची, जहां उसने दूध-दही बेचा था। वह गली-गली घूमकर अपनी करतूत और उसके फलस्वरूप मिले दंड का बखान करने लगी। तब स्त्रियों ने स्वधर्म रक्षार्थ और उस पर रहम खाकर उसे क्षमा कर दिया और आशीर्वाद दिया। बहुत-सी स्त्रियों द्वारा आशीर्वाद लेकर जब वह पुनः झरबेरी के नीचे पहुंची तो यह देखकर आश्चर्यचकित रह गई कि वहां उसका पुत्र जीवित अवस्था में पड़ा है।

तभी उसने स्वार्थ के लिए झूठ बोलने को ब्रह्म हत्या के समान समझा और कभी झूठ न बोलने का प्रण कर लिया।

हलषष्ठी व्रत कथा हिंदी PDF – पूजा विधि

  • हलषष्ठी के दिन प्रात: काल स्नान आदि से निवृत्त होकर दीवार पर गोबर से हरछठ चित्र मनाया जाता है।
  • इसमें गणेश-लक्ष्मी, शिव-पार्वती, सूर्य-चंद्रमा, गंगा-जमुना आदि के चित्र बनाए जाते हैं।
  • इसके बाद हरछठ के पास कमल के फूल, छूल के पत्ते व हल्दी से रंगा कपड़ा भी रखें।
  • हलषष्ठी की पूजा में पसाई के चावल, महुआ व दही आदि का प्रसाद चढ़ाया जाता है।
  • इस पूजा में सतनजा यानी कि सात प्रकार का भुना हुआ अनाज चढ़ाया जाता है।
  • इसमें भूने हुए गेहूं, चना, मटर, मक्का, ज्वार, बाजरा, अरहर आदि शामिल होते हैं।
  • इसके बाद हलषष्ठी माता की कथा सुनने का भी विधान है।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हलषष्ठी व्रत कथा PDF मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।



This post first appeared on PDF File, please read the originial post: here

Share the post

हलषष्ठी व्रत कथा

×

Subscribe to Pdf File

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×