Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Motivational Quotes in Hindi By Shivkheda

Motivational Quotes by Shiv Kheda in Hindi

Hindi Kahani के जरिये हम आप तक ऐसी बातें पहुंचाने की कोशिश करते है जो आपके जिंदगी को पूरी तरह से बदल देंगी। आज भी हम एक ऐसे आदमी के बारे में, उनके विचारों के बारे में पढ़ेंगे जो हम सबके लिए प्रेरणा का बहोत बड़ा स्त्रोत है। इस पोस्ट में हम प्रसिद्ध लेखक और Professional Motivational Speaker श्री शिव खेड़ा जी के बारे में जानेंगे।

शिव खेड़ा का परिचय:

शिव खेड़ा जी का जन्म २३ अगस्त १९६१ को झारखंड राज्य के धनबाद में हुआ। इनके पिता कोयला खादान के व्यवसाय में थे। इन्होने अपनी माध्यमिक शिक्षा स्थानीय सरकारी स्कूल से पूरी की। ये दसवीं में एक बार फ़ेल भी हो चुके थे। लेकिन बिना हार माने अपने प्रयास में जुटे रहे और आखिर अपनी मंज़िल को हासिल किया।

इन्होने अपने करियर की शुरुआत कनाडा में कार धोने के काम से की थी। बाद में इन्होने बीमा एजेंट, सेल्समेन, स्वंयसेवक आदि पदों पर काम किया। बाद में जब वे अमरीका गए तब उन्हें Motivational Speaker विंसेट पेअले को सुनाने का मौका मिला और उसी दिन से उनके जीवन में परिवर्तन आ गया।

अपनी जिंदगी में आए हर एक मुसीबत का इन्होने डटकर सामना किया और सफलता की ऊंचाई को छु लिया। शिव खेड़ा ने लाखों लोगो की जिंदगी को अपने सकारात्मक सोच से बदली है। मंज़िल पाने के लिए जो लोग मुश्किल हालातों से गुजर रहे है उन्हें शिव खेड़ा की किताबें जरूर पढ़नी चाहिए।

शिव खेड़ा की ‘You Can Win’ किताब तो दुनियाभर में मशहूर है। ये किताब लगभग १६ भाषाओं में लिखी गयी है। आज भी लोग बड़े चाव से इस किताब को पढ़ते है और प्रेरणा लेते है। शिव खेड़ा की पुस्तके सकारात्मक सोच की शक्ति दर्शाती है।

शिव खेड़ा की पुस्तकें – 

१] जीत आपकी (Ypu Can Win)

२] बेचना सीखो और सफल बनो (You Can Sale)

३] फ्रीडम इज नॉट फ्री

४] Attitude determines Altitude

५] You Can Achieve More

६] The Secret to a Meaningful Life

शिव खेड़ा के कुछ अनमोल और सफलता दिलानेवाले Motivational Quotes हिंदी में 

१] जीतनेवाले अलग काम नहीं करते, वे हर काम को अलग ढंग से करते है।

२] जीतनेवाले लाभ देखते है, हारने वाले दर्द।

३] प्रतिकूल परिस्थितियों में – कुछ लोग टूट जाते है, कुछ रिकॉर्ड तोड़ते है।

४] यदि आप सोचते हैं कि आप कर सकते हैं तो, आप कर सकते हैं! अगर आपको लगता है कि आप नहीं कर सकते हैं – आप नहीं कर सकते हैं! और किसी भी तरह से …… ..आप सही हैं!

५] चरित्र निर्माण तब शुरू नहीं होता है जब बच्चा पैदा होता है; बच्चा पैदा होने से सौ साल पहले शुरू होता है।

६] डिग्री की कमी वास्तव में एक फायदा है। यदि आप एक इंजीनियर या डॉक्टर हैं, तो केवल एक ही काम है जिसे आप कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं।

७] जब भी कोई व्यक्ति कहता है कि मैं ऐसा नहीं कर सकता तो वह वास्तव में दो बातें कह रहा है। या तो मैं नहीं जानता कि यह कैसे करना है या मैं यह नहीं करना चाहता।

८] मौका आता है तो लोग उसकी अहमियत नहीं पहचानते।  जब मौका जाने लगता है तो उसके पीछे भागते है।

९] अच्छे नेता अपने जैसे अधिक नेता बनाने के लिए दिखते हैं, बुरे नेता अनुयायी बनाने के लिए दिखते हैं।

१०] जिस तरह किसी भव्य इमारत को टिके रहने के लिए पक्के नीव की  जरूरत होती है वैसे ही  कामयाबी में टिके रहने के लिए भी मजबूत बुनियाद की जरूरत होती है।

११] गुब्बारा अपने रंग की वजह से नहीं उडता बल्कि वो उड़ता है उसके अंदर भरे चीज़ से। वैसेही हमारी अंदरूनी सकारत्मक शक्ति से ही हम तरक्की कर सकते है। हम कैसे दिखते है ये मायने नहीं रखता।

१२] हमें एक टन सोना निकलने के लिए कई टन मिट्टी हटानी पड़ती है। लेकिन खुदाई करते वक़्त हमारा ध्यान सोने पे रहता है, मिट्टी पे नहीं।

१३] अपने को बेहतर बनाने के लिए इतना वक़्त लगाए की दूसरों की आलोचना करने के लिए हमारे पास समय ही न बचे। इतने बड़े बने की चिंता छू न सके और इतने अच्छे बने की गुस्सा ही न आए।

१४]  अगर हम अपने नजरिये को सकारात्मक बनाना चाहते है तो टोलमोल की आदत छोड़े और  तुरंत काम करने पर अमल करें।

१५] अगर किसी इंसान में ये ५ गुण है तो वो शिक्षा हासिल किये बिना ही कामयाब हो सकता है –

१] चरित्र  २] प्रतिबद्धता  ३] दृढ़ विश्वास   ४] तहजीब  ५] साहस

१६] सफल लोग अपने काम से प्रतियोगिता करते है। वे खुद का रिकॉर्ड बेहतर बनाते है और लगातार सुधार लेते है।

१७] सफलता इस बात से नहीं मापी जाती की हमने जिंदगी में कितने ऊंचाई हासिल की है, बल्कि इस बात से मापी जाती है की हम कितनी बार गिरके खड़े हुए है।

१८] असफल हो जाना कोई अपराध नहीं लेकिन कोशिश  ही न करना यकीनन अपराध है।

१९]  हालात बिगड़ जाते है तो नकारात्मक लोग एक दूसरे पर इल्ज़ाम लगाने लगते है।

२०] सीमित सोच के सहारे आप कोई बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकते।

२१] हिम्मत का मतलब डर का न होना नहीं बल्कि डर पर काबू पाना होता है।

२२] कोई भी चीज़ आसान होने से पहले मुश्किल होती है।

२३] धैर्य से बड़ी से बड़ी चीज़ पर काबू पाया जा सकता है।

२४] जीवन में ऊपर उठते समय लोगों से अदब से पेश आए , क्योंकि नीचे गिरते समय आप इन लोगों से दोबारा मिलेंगे।

२५] जो करना जरूरी है उसे पसंद करो।

२५] जीतनेवाले हमेशा बोलते है की ‘हमें कुछ करना चाहिए’ बल्कि हरनेवाले बोलते है की ‘कुछ होना चाहिए’ .

२६] अपना एक लक्ष्य रखो। यदि आप अदृश्य लक्ष्य को देख सकते है तो असंभव भी प्राप्त कर सकते है।

२७] अनजान होना शर्म की बात नहीं है लेकिन सिखने की इच्छा न होना शर्म की बात है।

२८] एक बेवक़ूफ़ बिना सोचे समझे बोलता है और एक बुद्धिमान सोच समझकर।

२९] हर ठोकर लगने के बाद खुद से पूछे की हमने इस तजुर्बे से क्या सीखा।

३०] हम ज्यों ज्यों उपलब्धियां हासिल करेंगे, हमारी आलोचना बढ़ती जाएगी।

Please visit: – Jaya Shree Classes

The post Motivational Quotes in Hindi By Shivkheda appeared first on Hindi Kahani.



This post first appeared on Hindi Kahani, please read the originial post: here

Share the post

Motivational Quotes in Hindi By Shivkheda

×

Subscribe to Hindi Kahani

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×