Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

HindiMoneycontrol Top Headlines: UP Budget 2022-23: आज आएगा योगी सरकार का बजट, 6.10 लाख करोड़ का हो सकता है साइज

UP Budget 2022-23: उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज गुरुवार को सुबह 11 बजे विधानसभा में पेश होगा। यूपी सरकार के बजट में चुनावों के दौरान किये वादों को पूरा करने पर फोकस हो सकता है। ऐसी संभावना है कि यह बजट 6.10 लाख करोड़ रुपये का होगा और ये अब तक का सबसे बड़ा बजट हो सकता है।

हो सकती हैं ये घोषणाएं

बजट में सिंचाई के लिए किसानों को फ्री बिजली की सौगात मिल सकती है। इससे सरकार पर सालाना 1845 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ने का अनुमान है। इससे 2.38 करोड़ किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।

ये हो सकता है बजट का साइज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार का यह बजट करीब 6.5 लाख रुपये का हो सकता है। राज्य के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। चुनाव में बंपर जीत के बाद योगी सरकार का यह पहला बजट है, जिसको लेकर जनता को काफी उम्मीदें हैं। बताया जा रहा है कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसे पेश किया जाएगा। सरकार किसानों के हित के लिए कई तरह की योजनाओं का ऐलान कर सकती है। सरकार ने चुनाव के दौरान जो घोषणा पत्र में वादें किए थे, उन्हें पूरा कर सकती है।

लाए जाएंगे अध्यादेश

26 मई को बजट पेश होने के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और विधायी कामकाज होंगे। इसके बाद 27 मई को भी राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। फिर कई विधेयक भी सदन में पेश किए जाएंगे। सत्र के दौरान भातखंडे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय अध्यादेश 2022, यूपी राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश 2022, यूपी औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) अध्यादेश 2022 और यूपी निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश 2022 लाया जायेगा।

US Fed पर नहीं रहा इनवेस्टर्स का भरोसा, दिग्गज निवेशक Bill Ackman ने बताई Stock Markets में गिरावट की यह वजह

 

--
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit (https://feedrabbit.com/).
This email was sent to you at [email protected].
Unsubscribe or change your subscription at https://feedrabbit.com/subscriptions/22748.



This post first appeared on Hindi News 18, please read the originial post: here

Share the post

HindiMoneycontrol Top Headlines: UP Budget 2022-23: आज आएगा योगी सरकार का बजट, 6.10 लाख करोड़ का हो सकता है साइज

×

Subscribe to Hindi News 18

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×