Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

नेपाल कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

Sonu Nigam

बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) फैंस के लिए एक बार फिर से बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मशहूर प्लेबैक सिंगर को पीठ में तेज दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हाल ही में सोनू निगम नेपाल (Nepal) के पोखरा में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे। वहां पर उन्हें अचानक से पीठ में तेज दर्द उठा। इसके बाद सोनू को काठमांडू के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक हॉस्पिटल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की डेप्यूटी जनरल मैनेजर आरपी मैनाली ने इस खबर की पुष्टि की है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, मैनाली ने बताया कि उन्हें अस्पताल के वीआईपी लॉन्ज में भर्ती कराया गया है। उन्हें पीठ में एक्यूट बैक पेन हुआ था। एमआरआई (MRI) किया जा चुका है और हम अब रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के बाद ही पता चलेगा कि आगे उन्हें क्या ट्रीटमेंट दिया जाना है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर पंका जलन और डॉक्टर प्रवीण नेपाल सोनू का इलाज कर रहे हैं।

Source - Livehindustan.com                                                          पूरी स्टोरी पढ़े 


This post first appeared on Ek Dum Zakaas, please read the originial post: here

Share the post

नेपाल कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

×

Subscribe to Ek Dum Zakaas

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×