Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

भूलेख नक्शा यूपी डाउनलोड कैसे करें 2023 | UP BhuNaksha Check Online

UP Bhulekh Naksha Record | यूपी में जमीन का नक्शा डाउनलोड कैसे करें | upbhulekh gov in up naksha | भूलेख नक्शा यूपी डाउनलोड कैसे करें | Up Bhu NaKsha Kaise Dekhe | उत्तर प्रदेश भू नक्शा कैसे चेक करें

भू-नक्शा या जमीनी का नक्शा एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होता है जो भूमि के संपत्ति और उसके स्थान को दर्शाता है| यह एक सरकारी रिकॉर्ड होता है जो भूमि के मालिकाना अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए उपयोगी होता है| भूलेख नक्शा यूपी (Uttar Pradesh) भूमि के नक्शे को आप ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते है| इस लेख में, हम यह जानेंगे कि घर बैठें भूलेख नक्शा यूपी डाउनलोड कैसे किया जा जाता है|

भूलेख नक्शा यूपी क्या है?

भूलेख नक्शा यूपी, भू-नक्शा या जमीनी नक्शा एक दस्तावेज है जो उत्तर प्रदेश राज्य के भूमि के विवरण और सीमा को स्पष्ट रूप से दर्शाता है| इसमें जमीन के मालिकाना अधिकार और जमीन के उपयोग से संबधित जानकारी भी होती है|

UP BhuNaksha Online Highlight :-

आर्टिकलभूलेख नक्शा यूपी डाउनलोड कैसे करें
राज्यउत्तर प्रदेश
संबधित विभागभूमि रिकॉर्ड विभाग UP
प्रकारऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबर0522-2217145
खसरा खतौनी कैसे निकालेClick Here
आधिकारिक वेबसाइटupbhunaksha.gov.in

भूलेख नक्शा यूपी ऑनलाइन कैसे चेक करें (UP Bhu Naksha Download)?

भूलेख नक्शा यूपी डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों की पालना करें –

स्टेप 1:यूपी के भू नक्शा को ऑनलाइन देखने या डाउनलोड करने के लिए, सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भूमि रिकॉर्ड विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा |

जमीन का एग्रीमेंट क्या होता है – कब तक मान्य होता है

स्टेप 2:आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, आपको अपना जिला, तहसील और गांव को सलेक्ट कर लेना है|

स्टेप 3:इसके बाद आपको अपनी जमीन के खाता संख्या पता है भर दे या फिर आपके द्वारा चुने हुए क्षेत्र का नक्शा आपको दिखाई देगा उसमे से आप जिस खसरा/प्लॉट नंबर का विवरण देखना चाहते है उस पर क्लिक कर दें |

विवादित जमीन पर स्टे कैसे लें –

स्टेप 4:क्लिक करने के बाद जमीन से संबधित विवरण आपको दिखाई देगा जैसे – खाता संख्या, क्षेत्रफल, खातेदार का नाम, निवास स्थान आदि जानकारी आपको यहाँ देखने को मिलेगी |

स्टेप 5:अब आपको निचे की और Map Report का बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर देना है|

जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक – जानिए UP, बिहार, राजस्थान –

स्टेप 6:इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा इसमें आपको बाई और कैप्चा कोड दिखाई देगें उन्हें नीचे बॉक्स में भर दे और Show Report PDF के ऑप्सन पर क्लिक कर देना है|

स्टेप 7:अब आपके सामने शजरा (जमीन के नक्शे) की PDF फाइल दिखाई देगी इसे आप Download या प्रिंट भी कर सकते हों |

फुल पेमेंट एग्रीमेंट क्या होता है –

इस प्रकार आप आसानी से आप ऊपर दिए गये स्टेप को फ़ॉलो कर अपनी जमीन का नक्शा डाउनलोड कर सकते है|

उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन निकलने के लाभ –

  • घर बैठें आसानी से मोबाइल या लेपटॉप की सहायता से बिना किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटें भू नक्शा प्राप्त कर सकते हों |
  • Online माध्यम से जमीन का नक्शा प्राप्त करने पर आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नही देना पड़ेगा |
  • आप अपने समय की बचत कर सकते हों |
  • आपको किसी भी प्रकार की कोई कागजी कारवाई नही करनी होगी |
खेत, प्लाट या घर की रजिस्ट्री कैसे करवाएं –

भू नक्शा के अन्य उपयोग –

  • भू नक्शा की सहायता से जमीन की सीमा और उसके आस-पास के क्षेत्र को निर्धारित करने में मदद मिलती है|
  • जमीन खरीदते व बेचते समय भी भू नक्शे की आवश्यकता होती है|
  • इससे आप अपने जमीन के पड़ोसी क्षेत्र की जानकारी प्राप्त कर सकते है और अपनी संपत्ति के बारे में अधिक जान सकते है|
  • इससे आप अपनी संपत्ति को सुरक्षित रख सकते है और अपने हक की रक्षा कर सकते है|
  • इससे आपको जमीन के चारों और के परिसर की स्थिति और विकास के बारे में भी जानकारी देखने को मिलती है|

UP BhuNaksha Department Helpline Number –

भू नक्शा से संबधित किसी भी प्रकार का कोई सवाल या सुझाव के लिए आप नीचे दिए गये हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते है –

Helpline Number0522-2217145
प्लाट लेने के लिए लोन कैसे मिलेगा –

क्या भू-नक्शा Online डाउनलोड करना सुरक्षित है?

जी हां, भू-नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड करना पूरी तरह से सुरक्षित है| आप आधिकारिक वेबसाइट upbhunaksha.gov.in पर जाकर इसे Download कर सकते है|

भूलेख नक्शा यूपी को डाउनलोड करने के लिए क्या-क्या चाहिए?

भूलेख नक्शा यूपी को Download करने के लिए निम्नलिखित का होना जरूरी है –
• इंटरनेट कनेक्शन
• मोबाइल या लैपटॉप
• वेब ब्राउज़र (Google Chrome, Mozilla Firefox, आदि)
• जमीन का खाता नंबर

भूलेख नक्शा का उपयोग क्यों किया जाता है?

भू-नक्शा या जमीनी नक्शा का उपयोग भूमि संपत्ति के मालिकाना अधिकार को सत्यापित करने और भूमि के सीमा को निर्धारित करने में किया जाता है| इससे लोग अपने जमीन के विवरण को देख सकते है और अपनी संपत्ति को सुरक्षित रख सकते है|

भूलेख नक्शा यूपी को डाउनलोड करने का शुल्क कितना है?

UP का भू-नक्शा डाउनलोड करने पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है| यह सेवा नि:शुल्क उपलब्ध है और आप इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से Download कर सकते है|

एटीएम कार्ड खो जाने पर क्या करें –

आज के इस लेख में हमने उत्तर प्रदेश में भू नक्शा कैसे Download करें इसके बारे में सरल भाषा में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने की पूरी कोशिश की है| आपको यह लेख कैसा लगा, आप हमें Comment करके जरुर बताएं यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है|

यह भी जरूर पढ़ें…

ट्रेन टिकट बुक कैसे करें – जानिए टिकट बुकिंग ऐप –
 श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं – जानिए इसके फायदे, पैसा कब मिलेगा –


This post first appeared on Latest Telugu Cinema News Updates | 2017 Latest Tollywood Movie News | UpdateBaba, please read the originial post: here

Share the post

भूलेख नक्शा यूपी डाउनलोड कैसे करें 2023 | UP BhuNaksha Check Online

×

Subscribe to Latest Telugu Cinema News Updates | 2017 Latest Tollywood Movie News | Updatebaba

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×