Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

रिश्तों पर 50+ अनमोल विचार

Relationship Quotes 

हम सभी के जीवन में रिश्ते बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। कुछ रिश्ते हमें जन्म से ही मिले होते हैं तो कुछ रिश्तें हम खुद बनाते हैं। वहीं जरूरी नहीं है कि हम हर रिश्ते को खुश रख सके या फिर दुख की घड़ी में सभी रिश्ते हमारे साथ हो।

कभी – कभी करीबी रिश्तों में भी आपसी मतभेद की वजह से कड़वाहट पैदा हो जाती है, तो कई बार रिश्तों के टूटने तक की नौबत आ जाती है। रिश्ते बड़े नाजुक होते हैं, इसलिए हमें अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए और इनकी अहमियत को समझना चाहिए।

वहीं इस आर्टिकल में आज हम आपको रिश्तों पर कुछ अनमोल विचार उपलब्ध करवा रहे हैं, जो कि आपको अपने रिश्तों को और अधिक मजबूती प्रदान करने में मद्द करेंगे।

इसके साथ ही आपको इनके महत्व को भी समझने में मद्द मिलेगी। यही नहीं आप इन विचारों को अपने सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्वीटर एवं इंस्टाग्राम आदि पर भी अपने करीबियों और रिश्तेदारों से शेयर कर सकते हैं और उन्हें अपनेपन का एहसास दिला सकते हैं।

Quotes On Relationships

रिश्तों पर अनमोल विचार – Quotes On Relationships in Hindi

“रिश्तो में कल्पना दीमक की तरह होती है।

एक अच्छा शब्द आसान दायित्व होता है लेकिन उसे ना बोलकर चुप रहना हमें बीमार बना सकता है।

“प्यार तब होता है जब कोई आपसे मिलता है और आपको आपके बारे में कुछ नया बताता है।

जैसे नाविक खुले समंदर के बारे में जानता है वैसे ही एक महिला उसे प्यार करने वाले इंसान के बारे में भी जानती है।

“किसी को कुछ बताना मानवी जीवन की मुलभुत जरुरत है।

Cute Relationship Quotes

कुछ रिश्ते जन्म से जुड़ते हैं और जीवन भर के लिए होते हैं एवं हमारे जीवन की हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े होते हैं। वहीं कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिनसे हम भावनात्मक रुप से जुड़े रहते हैं और जिनके होने से ही हर मुश्किल एवं चुनौती का मुकाबला करने की हिम्मत आती है और आगे बढ़ने की प्रोत्साहन मिलता है।

रिश्ते हमारे जीवन चक्र को आसान और सफल बनाने में हमारी मद्द करते हैं। इसलिए हम सभी को पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ अपने जीवन के हर रिश्ते को निभाना चाहिए। चाहे वह मां-बाप का रिश्ता हो, पति-पत्नी का रिश्ता हो, भाई-बहन का रिश्ता हो या फिर दोस्ती का रिश्ता ही क्यों न हो।

हमें सदैव इन रिश्तों का सम्मान करना चाहिए और इनकी अहमियत समझनी चाहिए एवं अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। वहीं रिश्तों पर लिखे गए कुछ इस तरह के सुविचारों के माध्यम से आपको अपने रिश्तों को और मजबूत प्रदान करने में मद्द मिलेगी।

“दोस्ती का जन्म उस पल होता है जब एक इंसान दुसरे से कहता है, ‘क्या! तुम भी? मुझे लगा मै अकेला ही हु।’

प्यार की शुरुवात तब होती है जब वे दोनों पूर्णता से एक-दूजे से प्यार करते है। नही तो आप अपनी परछाई से ही प्यार कर बैठोगे।

“जब कोई महिला आपसे बात करे तो वह जो अपनी आँखों से कह रही है उसे सुनने की कोशिश करे।

कुछ लोग ऐसा सोचते है प्यार को पेट में पायी जाने वाली तितलियों की कीमत से गिना जा सकता है। दूसरो का ऐसा मानना है की प्यार को फूलो के गुच्छो में और “हमेशा के लिये” शब्द में गिना जा सकता है। लेकिन प्यार को असल में सिर्फ क्रिया (Action) से ही गिना जा सकता है। ये छोटी-छोटी चीजे भी हो सकती है जैसे की जिसे आप प्यार करते हो उसके लिये संतरे को छीलकर देना ये जानते हुए की उसे छिलना पसंद नही।

“यदि आप आलोचना करने की बजाये दूसरो की प्रोत्साहित करो तो आप अपने रिश्तो को निश्चित ही सुधार सकते हो।

प्यार आपके चेहरे पर लगे डर के मास्क को हटा देता है जिसमे आप एकदूजे के बिना जी नही सकते।

“एक दूजे को दबाने की कोशिश न करे। क्योकि परछाई में कोई भी बड़ा नही हो सकता।

इस डर से की दुसरे इंसान को हमारी कोई चिंता नही हम दुसरो की देखभाल करने से शर्माते है।

“रिश्तो में मुश्किलें तब आती है जब कोई इंसान कुछ पाने के उद्देश्य से रिश्ते बनाता है, ऐसे समय में वे उन लोगो को ढूंडने की कोशिश करते है जो उन्हें अच्छा महसूस करवा सके। लेकिन असल में रिश्तो को अंत तक ले जाने का एक ही तरीका है, और वह ये है की आप रिश्तो में लेने की बजाये कुछ देने की कोशिश करे।

इंसान के दिल तक पहोचने का सबसे शाही रास्ता उससे उन चीजो के बारे में बात करना है जिसे उसने खजाने की तरह संभाल कर रखा हो। – Dale Carnegie

“बहोत से लोगो की असहमति की आवाज की वजह से ही कई बार हम अक्सर किसी सुझाव को इंकार कर देते है।

खुद को पसंद करने के लिये आपको व्यावहारिक गुणों को सिखने की जरुरत है। क्योकि जितना ज्यादा समय आप खुद के साथ व्यतीत करोंगे उतनी ही ज्यादा तसल्ली आपको अपने रिश्तो में मिलेंगी।

“बहोत से लोग आपके साथ लिमो की सैर करना पसंद करेंगे लेकिन आप केवल उसी को चाहते हो जो लिमो ख़राब हो जाने पर आपके साथ बस की सैर करने को भी तैयार हो। – Oprah Winfrey

जो प्यार हम देते है वह हमेशा हमारे साथ होता है। जो प्यार देने में हम असफल होते है, उसे अनंत काल तक हम खो देते है।

“उन लोगो से दूर रहे जो आपके लक्ष्य को छोटा करते हो। छोटे लोग हमेशा ऐसा करते है लेकिन अपने आप को महान समझना निश्चित ही आपको महानता की ओर ले जायेंगा।

Relationship Thought in Hindi

हम सभी हर रिश्ते से किसी न किसी तरीके से भावनात्मक तरीके से जुड़े रहते हैं। वहीं कई बार रिश्तों में सही-गलत की पहचान कर पाना भी मुश्किल होता है। अच्छे, बुरे के चक्कर में हम इनमें उलझते ही चले जाते हैं, और रिश्ते बिगड़ जाते हैं, जिसकी वजह से इंसान बुरी तरह टूट जाते हैं।

वहीं कई बार तो लोग रिश्ते टूटने की वजह से डिप्रेशन तक का शिकार हो जाते हैं। इसलिए ऐसी नौबत नहीं आए हमें वक्त रहते रिश्तों की कद्र करनी सीखनी चाहिए एवं अपने रिश्तों को और भी अधिक खूबसूरत बनाने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं रिश्तों पर दिए गए यह अनमोल विचार आपके ऱिश्तों को सहजने और संभालने का काम करेंगे।

“सबसे ज्यादा प्रशंसा यदि मै किसी की करना चाहूँगा तो वह तब होगी जब कोई मुझसे पूछे की मै क्या सोच रहा हु और वह उस सवाल का जवाब दे।

आप निश्चित ही अपने परिवार और दोस्तों को किस (Kiss) कर सकते हो लेकिन उसी समय में आप उन्हें अपने दिल, दिमाग, पेट में भी बसा सकते हो क्योकि आप इस दुनिया में नही रहते बल्कि ये दुनिया आपमें रहती है।

“किसी भी चीज को प्यार करने का सबसे सही रास्ता वह है जहा आपको यह अहसास होता है की आपने उस चीज को खो दिया है।

रिश्ते बनते रहे इतना ही बहोत है, सब हँसते रहे इतना ही बहोत है।

“सच्ची दोस्ती वहा होती है जहा दो लोगो के बिच की चुप्पी भी आरामदायक होती है।

जिंदगी आधी वह है जो हम बनाते है और आधी वह है जो हमारे द्वारा चुने हुए दोस्त बनाते है।

“दुसरे के प्रति वह सबकुछ जो हमें परेशान करता है वह हमें अपनेआप को समझने के लिये आगे भी बढाता है।

लोगो के साथ सौदा करते समय ध्यान रखे की आप कल्पना के आदमियों से सौदा नही कर रहे हो बल्कि भावनाओ के आदमियों से सौदा कर रहे हो।

“मानव जीवन में तीन चीजे महत्वपूर्ण है – पहली दयालु बने रहना, दूसरी दयालु बने रहना और तीसरी दयालु बने रहना।

जब आप दुसरे के प्रति क्रोध को पकड़कर रखते हो तो आप उस इंसान की उस परिस्थिति से जुड़े हुए होते हो जो भावनात्मक रूप से स्टील से भी मजबूत है। इससे आज़ाद होने का एक ही रास्ता है, क्षमा करना और मुक्त रहना।

Risto par Suvichar

“घनिष्टता में दुसरे के साथ बंधने की ताकत होती है।

आँख के बदले आँख, ये पूरी दुनिया को अँधा बना देंगी। – Mahatma Gandhi

“मेरी चापलूसी करो और हो सकता है की मै आपका विश्वास न करू। मेरी आलोचना करो और हो सकता है की मै आपको पसंद न करू। मुझे अनदेखा करो और हो सकता है की मै तुम्हे भूल जाऊ। मुझे प्रेरित करो और हो सकता है की मै तुम्हे कभी न भूलू। मुझे प्यार करो और हो सकता है की मै तुम्हे प्यार करने पर मजबूर करू।

जो बोल अकेले दिल से निकलते है हो सकता है की वे बोल तुम्हारा दिल जीत ले।

“ख़ुशी लोगो को ज्यादा से ज्यादा प्यार करने, देखभाल करने और उनके साथ रहने में है।

जो आप अपने लिये नही करना चाहते वो आप दूसरो के लिये भी मत कीजिये।

“मेरे सामने चलने की कोशिश न करे हो सकता है की मै तुम्हारा अनुकरण न करू। मेरे पीछे मत चलो, हो सकता है मै तुम्हारा नेतृत्व न करू। सिर्फ मेरे साथ चलो और मेरे दोस्त बने रहो।

जब आप रात में घर पर आने नहीं वाले होते हो तब अपने साथ किसी और को चाहना, इंसान की बहोत पुरानी जरुरत है।

“मुझे सुनना बहोत पसंद है। क्योकि ध्यान पूर्वक सुनने से मैंने बहोत कुछ सिखा है। लेकिन बहोत से लोग कभी नही सुनते।

दूसरो को ख़ुशी देने के बाद आपको और ज्यादा ख़ुशी मिलेंगी, इसीलिये आपको अपने विचारो को ज्यादा से ज्यादा ख़ुशी देने वाला बनाना चाहिये। तभी हम खुश रह पायेंगे।

Read More Quotes In Hindi:-

  1. Suvichar Hindi
  2. Quotes In Hindi Collection
  3. Anmol Vachan In Hindi
  4. Motivational Quotes In Hindi

Note: अगर आपके पास अच्छे नए विचार हैं तो जरुर कमेन्ट के मध्यम से भजे अच्छे लगने पर हम उस Quotes On Relationships इस लेख में शामिल करेगे।
Please Note:- अगर आपको हमारे Quotes On Relationships In Hindi अच्छे लगे तो जरुर हमें Facebook और Whatsapp Status पर Share कीजिये।
Note:- फ्री E-MAIL Subscription करे और पाए अपने ईमेल पर Latest Quotes….

The post रिश्तों पर 50+ अनमोल विचार appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

रिश्तों पर 50+ अनमोल विचार

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×