Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

दिवाली के लिए ऑनलाइन सामान खरीदते समय रखे ये ध्यान, खूब बचेगे पैसे!

Diwali Online Shopping

आज के समय में शौपिंग करने का ट्रेंड बदल गया है। लोग घर बैठे बैठे एक क्लिक में सामान आर्डर करते है और उनके घर सामान पहुच जाता है जिसे आप ऑनलाइन शौपिंग – Online Shopping कहते है। दिवाली में भी हम ऐसा ही करते है और खूब सारी ऑनलाइन शौपिंग करते है और घर सजाते है लेकिन कई बार हम बहुत घाटे में चले जाते है और कई बार लुट भी जाते है।

त्योहारों में सामान खरीदते वक्त हमे ध्यान नहीं रहता है की क्या लेना चहिये क्या नहीं। दिवाली के समय पर ऑनलाइन – Diwali Online Shopping सामान खरीदते समय आप इन बातो का ध्यान रखेगे तो आपके पैसे भी बचेगे और आपको सामान भी सही मिलेगा।

Tips for Diwali Online Shopping

दिवाली के लिए ऑनलाइन सामान खरीदते समय रखे ये ध्यान, खूब बचेगे पैसे! – Tips for Diwali Online Shopping

  • ऑफर्स में बहके ना

सेल, सेलसेल…बड़े बड़े अक्षरों में हर जगह लिखा आता है..दिवाली की महासेल और ऐसे में आप बहक जाते है। सेल शब्द का नाम सुनते ही हम भारतीय बहुत भावुक हो जाते है और हमे लगता है की क्या क्या आइटम है सब बटोर ले लेकिन ऐसा नहीं करना चहिये। सेल को ध्यान से देखे, पढ़े और फिर खरीदारी करे।

कई बार सेल लिखा होता है लेकिन ऑनलाइन खरीद लेने पर डिलीवरी चार्ज उससे अधिक लग जाता है जितने की छूट आपको मिल रही है। इसीलिए इस बात का ध्यान रखे और सेल के सभी नियम बहुत ध्यान से पढ़े और उसके बाद ही सामान खरीदने में भरोसा करे।

  • जरूरतों की लिस्ट

अक्सर दिवाली के समय पर अलग अलग शौपिंग वेबसाइटों पर ऐसे ऑफर आते है की हम उन्हें खरीद लेने का विचार बना लेते है और बिना ये जाने की इसकी जरूरत हमे है या नहीं है। इसीलिए दिवाली का सामान खरीदने से पहले आप उसकी लिस्ट बनाये।

इसके बाद उस लिस्ट को क्रॉस चेक करे और समझे की क्या सच में आपको इस सामान की जरूरत है। इसके बाद आप उन जरूरतों के हिसाब से सामान खरीदे जिससे आपके पैसे बचेगे।

  • कई सारे वेबसाइट देखे

कई बार होता है की अगर पिछली बार हमने किसी एक वेबसाइट से सामान खरीदा और हमें सस्ता मिल गया तो हमेशा के लिए उस वेबसाइट में हमारा यकीन हो जाता है और हम वही से लेना पसंद करते है। आप ऐसा ना करे।

जब आप सामान खरीदे तो अलग अलग वेबसाइटों में देख ले क्योकि हो सकता है की चीज इस वेबसाइट में सौ रुपये की मिल रही वो दूसरी में नब्बे की ही मिल जाए। क्योकि अलग अलग वेबसाइटों का अपना अलग अलग फील्ड होता है जिसमे वो सस्ता डील करती है।

  • महगी चीजे खरीदने से बचे

ऑनलाइन शौपिंग करते समय आपको महगी चीजे खरीदने से बचना चहिये। वैसे कहा जाता है की वो सभी चीजे सही से देते है, समय पर पहुचाते है आदि आदि लेकिन आप बचे खासकर त्योहारों के समय पर।

मान लीजिए आपको दिवाली में फ्रिज लेना है और आपने ऑनलाइन आर्डर किया जो की दिवाली के एक दिन पहले आपके घर आया और आपने जैसे ही खोला तो उसमे आपके पसंद की चीज नहीं थी या वो चीजे नहीं थी जो आपने खरीदी थी या इमेज में देखी थी।

अब कल दिवाली है और आपको आज सामान घाटा लगा गया और अब आप बाज़ार जायेगे उसी चीज को खरीदने। इसके अलावा कई बार चीजे खराब निकल जाती है, वो नहीं निकलती जो आपको चहिये होती है। हालाँकि कंपनी ये चीजे वापिस कर लेती है लेकिन आपको समय पर वो चीज तो नहीं मिली ना, इसीलिए आप इस बात का ध्यान रखे।

  • एक साथ ऑर्डर करे

अगर आप कई सारी चीजे आर्डर कर रहे है और एक ही पते में मगा रहे है तो उन्हें एक साथ मगांये। इससे क्या होता है की आपका डिलीवरी चार्ज बचता है। आपने एक ही वेबसाइट से अलग अलग चीजे एक ही पते पर अलग अलग मगाई तो सबके लिए डिलीवरी चार्ज अलग अलग होगा और आपको चीजे बहुत महगी मिलेगी।

लेकिन अगर आप अलग अलग चीजे एक साथ एक ही पते में लगाते है तो आपको डिलीवरी चार्ज कम देना होता है जिससे आपके पैसे बचते है। आप चीजो की लिस्ट बनाये और उन्हें देखकर कार्ट में सेव करते जाए और सब हो जाने पर उन्हें फाइनल आर्डर करे और फिर सामान आपके घर आएगा।

“बाकी खुश रहे, मस्त रहे, मजे से दिवाली मनाये” ।।शुभकामनाएं।।

Read More:

  1. Slogan on Diwali
  2. Diwali Ki Shubhkamnaye
  3. Poem on Diwali
  4. Essay on Diwali
  5. Diwali Quotes

Note: अगर आपको दिवाली के लिए ऑनलाइन सामान खरीदते समय रखे ये ध्यान, खूब बचेगे पैसे! – Tips for Diwali Online Shopping अच्छी लगे तो जरुर Share कीजिये।

The post दिवाली के लिए ऑनलाइन सामान खरीदते समय रखे ये ध्यान, खूब बचेगे पैसे! appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

दिवाली के लिए ऑनलाइन सामान खरीदते समय रखे ये ध्यान, खूब बचेगे पैसे!

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×