Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

सुबह पढ़ाई करने के कुछ फायदे | Benifits of Early Morning Study

दो type के लोग रहते – एक – जिन्हे अपने काम और पढाई सुबह करना पसंद है और दूसरे जो रात तक देर तक बैठके अपने काम करते है |दोनों के अपने अपने reasons है और यह debate सालो से चला आ रहा है की दोनों में से क्या बेहतर है |

पर हम इस debate में नहीं पड़ना चाहते और आपको सुबह पढ़ने के कुछ फायदे बताएँगे |

सुबह पढ़ाई करने के कुछ फायदे – Benifits of Early Morning Study

फ्रेशनेस – पढ़ने की कैपेसिटी –

फ्रेश होने के कारण आपका दिमाग ज्यादा चीज़े प्रोसेस कर सकता है| और उन्हें समझना भी दिमाग के लिए आसान होता है| सुबह सुबह आपका मन और बॉडी फ्रेश रहती है जिस कारण आपका प्रोडक्टिविटी high रहता है |

शांति –
सुबह जल्दी उठने के वक़्त आसपास के लोग सोने के कारण आप को शांति मिलती है और कोई डिस्टर्ब नहीं करता | इसीलिए सुबह कम समय में ज्यादा पढाई होती है |

इजी प्लानिंग –

सुबह पढाई करते वक़्त आपको कोई doubt या सवाल आते है तो आप २-३ घंटो में आपके फ्रेंड से उसमे हेल्प ले सकते है| रात को पढ़ते वक़्त आपको यह डॉब्टस क्लियर करने के लिए पूरी रात जाने का इंतज़ार करना पड़ेगा | अक्सर हम सो जाने के बाद अपने questions और doubts भूल जाते है |

टेक्निकल प्रोब्लेम्स नहीं होना –

रात में पढ़ते वक़्त अगर कोई टेक्निकल प्रॉब्लम आये जैसे इलेक्ट्रिसिटी जाना, लैपटॉप बंद पड़ना , तोह आप तुरंत उसपे कुछ उपाय नहीं कर सकते | वही सुबह पढ़ते वक़्त ऐसे प्रोब्लेम्स आने पर आप उसपे झट से इलाज कर सकते है|

इंटरनेट स्लो –
रात को अक्सर कई companies का internet slow हो जाता है | पर सुबह यह problem नहीं होती | इसलिए अगर आपको internet use करना है तोह सुबह पढ़ना आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है |

नो कॉफ़ी/Tea –

अक्सर लोग रात में जागने के लिए बहुत ज्यादा Tea कॉफ़ी पीते है जो आपके हेल्थ के लिए बहुत ही खतरनाक है | यह प्रमाण सुबह इतना नहीं होता क्युकी आप पहले से ही फ्रेश होते है और आपको नींद भगाने के लिए बार बार कॉफ़ी पिने की जरुरत नहीं पड़ती |

हेल्थ Issue –

बहुत लोगो को रात देर तक जागने की वजह से एसिडिटी और अपचन जैसे हेल्थ issue होते है | नींद पूरी न होने के कारण आप का immune system भी कमजोर हो जाता है | रात को लेट तक न जागने से आपका पाचनशक्ति strong रहता है क्युकी आपके बॉडी को proper rest मिल जाता है|

Exam के वक़्त नींद आना –

जो लोग रात देर तक पढ़ते है उन्हें अक्सर यह प्रॉब्लम आती है और main exam के वक़्त ही उन्हें नींद आती है | जिस कारण वह पेपर ठीक से लिख नहीं पाते | १२-६ यह ६ घंटे बराबर नींद मिलने से आपका दिमाग रिलैक्स रहता है | इसीलिए exam के वक़्त सुबह जल्दी उठके पढ़ने से exam के वक़्त नींद नहीं आती और आपका पूरा ध्यान पेपर में रहता है|

ज्यादा time मिलना –
लोग अक्सर यह नोटिस नहीं करते पर सुबह जल्दी उठने से आपका important काम जल्दी पूरा हो जाता है और आपको दूसरे काम करने के लिए ज्यादा वक़्त मिलता है | सुबह के वक़्त productivity ज्यादा होने के कारण कम वक़्त में बहुत ज्यादा पढ़ाई होती है |

ये सारे फायदे सुबह उठके पढ़ने से होते है | आपको जो सूट करता आपको वह pattern follow करना चाहिए | सुबह जल्दी उठने से आपके बॉडी का schedule nature के time table के साथ sync हो जाता है , इसीलिए सुबह उठके पड़ना आपको ज्यादा फायदे देता है |

The post सुबह पढ़ाई करने के कुछ फायदे | Benifits of Early Morning Study appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

सुबह पढ़ाई करने के कुछ फायदे | Benifits of Early Morning Study

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×