Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

17 जुलाई का इतिहास | 17 July in History

17 July in History

17 जुलाई को देश विदेश के इतिहास में बहुत सी घटनाएँ घटी हैं आज हम इस लेख में उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेमें जानेंगे.

17 जुलाई का इतिहास – 17 July in History

17 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 17

  • डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में 1429 को ताजपोशी की गई।
  • कैस्टिलियन के पहले युद्व में फ्रांसीसी सेनाओं ने 17 जुलाई 1453 में इंग्लैंड को पराजित किया।
  • निजाम खान को 17 जुलाई 1489 में सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
  • यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को 17 जुलाई 1549 में बाहर निकाला गया।
  • बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को 1549 में निष्कासित कर दिया गया।
  • यूरोपीय देश इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने 1712 में संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किये।
  • हार्वर्ड वेधशाला ने 1850 में तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
  • इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1893 को 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
  • स्पेन, अमेरिका युद्व, स्पेनी सेना ने 17 जुलाई 1898 में क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।
  • क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति 1906 में चुने गए।
  • अंंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में 1912 को स्थापना की गयी।
  • जॉर्ज पंचम ने 1917 में परिवार को उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने ‘साक्से कोबुर्ग एंड गोथा’ के नाम से जाना जाता था।
  • फिनलैंड में संविधान को 1919 में अंगीकार किया गया।
  • सोवियत संघ ने 1929 में चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
  • ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स आरएएफ ने १९४३ में जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।
  • अमेरिका में 1944 को कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।
  • भारतीय यात्री जहाज 1947 में रामदास मुम्बइ के पास तुफान में फंसकर डूब गया। 625 लोगों की मौत हो गई।
  • देश में महिलाओं को 1948 में भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।
  • पठानकोट में 1950 को भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
  • इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने 1968 में सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया।
  • पहली बार दो महिलाओं ने 1972 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।
  • लंदन टॉवर में 1974 को हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
  • 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन 1976 में मांट्रियाल में शुरू हुआ।
  • जेंको सुजुकी 1980 में जापान के प्रधानमंत्री बने।
  • इजरायल ने 1981 में लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
  • ईरान और फ्रांस के बीच 1987 में राजनयिक संबंध टूटे।
  • धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा 1994 में बृहस्पति से टकराया।
  • फोर्ब्स पत्रिका ने 1995 में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी बताया।
  • रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने 2002 में पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
  • उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में 2003 को जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
  • कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में 2006 को अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
  • अफ़ग़ानिस्तान में रह रही नाटो सेनाओं ने 2008 में पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
  • चीन के सिचुआन प्रांत में 2013 को बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।
  • मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के 2014 में दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।

17 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 17 July

  • फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म 1913 में हुआ।
  • भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद का जन्म 1923 में हुआ।
  • हिंदी चलचित्र अभिनेत्री ज़रीना वहाब का जन्म 1959 में हुआ।
  • हिंदी चलचित्र अभिनेता रवि किशन शुक्ला का जन्म 1971में हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म 1943 में हुआ।
17 जुलाई को हुए निधन – Famous Death on 17 July
  • प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का निधन 17 जुलाई 1790 को हुआ था।
  • उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य अलेक्जेन्डर मडीमैन का निधन 17 जुलाई 1928 को हुआ था।
  • गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता इंदुलाल याज्ञिक का निधन 17 जुलाई 1972 को हुआ था।
  • लालमणि मिश्र का निधन 1979 में हुआ वो भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।
  • भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता कानन देवी का निधन 17 जुलाई 1992 को हुआ था।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का निधन 17 जुलाई 2005 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध इतिहासकार बरुन डेका निधन 17 जुलाई 2013 को हुआ था।

Read More:

  • Historical events in January
  • Historical events in February
  • Historical events in March
  • Historical events in April
  • Historical events in May
  • Historical events in June
  • Historical events in July

We hope you have been satisfied with the information given above, if not, then please tell us through Please Comment and if you have more information about the history of 17 July today, also tell us through the comments, will do.

The post 17 जुलाई का इतिहास | 17 July in History appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

17 जुलाई का इतिहास | 17 July in History

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×