Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Pele biography – पेले की जीवनी

पेले – Footballer Pele

पूरा नाम  – एडिसन “एडसन” अरांटिस डो नैसिमेंटो
जन्म       – 23 अक्टूबर, 1940.
जन्मस्थान   ट्रेस कोराकोस
पिता       –  जो रैमोस डो नैसिमैंटो
माता       –  सेलेस्टे अरांटिस
विवाह     –  रोजमेरी डोस के साथ.

कार्य       –

1959 में उन्होंने ‘सांतोस’ (Santos) क्लब की ओर से पहला मैच खेला और पहला गोल भी किया और फिर सफलताओं के शिखर की ओर बढ़ते गए | मात्र 16 वर्ष  की आयु में पेले (Pele) अपने देश की राष्ट्रीय टीम के सदस्य बने  और शीघ्र  ही सफलाताओं के शिखर पर पहुंच गये |

1969 में उन्होंने अपना 1000 वां  गोल किया, जब वे अपना 909वां प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे थे | पेले के नेतृत्व में ब्राजील ने फुटबाल में कई उल्लेखनीय सफतायें प्राप्त कीं | उन्होंने अपने  संपूर्ण जीवन में 1363 मैच खेले और 1281 गोल किये |

पेले विश्व के सबसे चहेते खिलाड़ी माने जाते हैं | ‘काले हीरे’  के नाम से विख्यात पेले ने इंटली  और अल्जीरिया व्दारा दी जा रही भारी प्रलोभन राशि को ठुकरा कर देशप्रेम का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है | उनके सम्मान में डाक टिकट भी छापे गये और 1970 की विश्व कप प्रतियोगिता में उन्हें स्वर्णपदक से सम्मानित किया गया |

मार्शल टिटो ने भी उन्हें सम्मानित किया था | 18 जुलाई, 1971 को मारकाना  स्टेडियम में 2  लाख लोगों की उपस्थिति में युगोस्लाविया के विरुद्ध खेलते हुये पेले  ने खेल जगत से संन्यास ले लिया |

पेले ने फुटबाल से संन्यास लेकर अपना ध्यान फिल्मों एवं व्यवसाय की ओर लगा दिया | फिर भी पेले का नाम फुटबाल के साथ सदा जुड़ा रहेगा | उन्होंने जिस अव्दितीय खेलकौशल का प्रदर्शन किया, वह सदैव ‘फुटबाल’ खेल का ही पर्याय बना रहेगा |

पेले (Pele) का नाम फुटबाल के साथ सदा के लिए जुड़ गया है | आज खेल जगत से संन्यास लेने के बाद भी वे ‘फुटबाल के बादशाह’ माने जाते हैं |

पढ़े पेले के अनमोल विचार :- Pele Success And Inspiring Quotes In Hindi

यह भी पढिये :-  पी. टी. उषा जीवन परिचय

यह भी पढिये :-  कपिल देव की जीवनी

Note :-  आपके पास About Pele in Hindi मैं और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे. धन्यवाद….  कुछ महत्त्व पूर्ण जानकारी पेले के बारे में Wikipedia ली गयी है.

अगर आपको life history of Pele in Hindi language अच्छी लगे तो जरुर हमें facebook पर share कीजिये.
E-MAIL Subscription करे और पायें essay with short biography about Pele in Hindi and more new article… आपके ईमेल पर.

The post Pele biography – पेले की जीवनी appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

Pele biography – पेले की जीवनी

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×