टोक्यो. दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति मासाजो नोनाको का 113 साल की उम्र में निधन हो गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक के मुताबिक,उनका जन्म जुलाई 1905 में हुआ था। नोनाका के परिवार में 6 भाई और एक बहन थी। उनकी शादी 1931 में हुई। उनके पांच बच्चे हैं।
-
नोनाका का जन्म राइट ब्रदर्स के पहले शक्तिशाली प्लेन लॉन्च करने के दो साल बाद हुआ था। जबकि उनके जन्म के कुछ महीने पहले ही अल्बर्ट आइंस्टीन ने रिलेटिविटी (सापेक्षता) के विशेष सिद्धांत को प्रकाशित किया था।
-
नोनाका से पहले ये रिकॉर्ड स्पैनियार्ड फ्रांसिस्को नुनज ओलिवर के नाम था। पिछले साल उनकी मृत्यु के बाद सबसे पुराने जीवित व्यक्ति के रूप में आधिकारिक तौर पर नोनाक का नाम दर्ज हो गया।
-
उनकी पोती युको ने कहा, हम सभीइस बड़े नुकसान से सदमेमें हैं। उन्हें कोई तकलीफ नहीं थी। मौत से पहले भी उन्होंने परिवार के किसी सदस्य को परेशान नहीं किया।
-
सबसे ज्यादा उम्र तक जीने वाले लोगों की सूची में जिरोमोन किमुरा का नाम भी शामिल हैं। उनका निधन जून 2013 में 116वां जन्मदिवस मानने के कुछ दिनों बाद हो गया।
-
गिनीज के अनुसार, अब तक प्रमाणित सबसे उम्रदराज व्यक्ति के तौर पर फ्रांस के जीन लुईस कैलम का नाम दर्ज है। इनका 122 साल की उम्र में 1997 में निधन हो गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story
The post दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति की 113 साल की उम्र में मौत appeared first on Update Every Time.
This post first appeared on Role Of Digital Marketing In Political Campaign Strategies, please read the originial post: here