Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

शटडाउन पर गए खुफिया एजेंटों के लिए पूर्व राष्ट्रपति बुश ने खरीदा पिज्जा, खुद देने भी पहुंचे



वॉशिंगटन. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें वे पिज्जा डिलीवरी बॉय नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को शेयर की गई इस तस्वीर के उन्होंने लिखा, “लॉरा बुश और मैं सीक्रेट सर्विस समेत हजारों संघीय कर्मचारियों के आभारी है। ये लोग बिना पैसे के काम कर रहे हैं। हम उन्हें शुक्रिया अदा करतेहैं,जिन्होंने कर्मचारियों का समर्थन किया।”

  1. दरअसल, अमेरिकी सरकार पिछले 26 दिनों से हड़ताल (शटडाउन) पर है। देश के इतिहास में यह सबसे लंबी हड़ताल है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से बजट पर हस्ताक्षर नहीं किए जाने की वजह से 8 लाख से ज्यादा कर्मचारी बिना तनख्वाह के छुट्टी पर हैं।

  2. ट्रम्प मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए संसद से फंड्स की मांग कर रहे हैं। हालांकि, विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी के विरोध के बाद उनकी यह मांग अभी तक नहीं मानी गई है। इसके चलते कई विभागों में 22 दिसंबर से ही आंशिक रूप से कामकाज बंद है।

  3. कर्मचारियों के हड़ताल के बाद बुश ने उनके खाने का प्रबंध किया। उन्होंने कर्माचारियों के गतिरोध को खत्म करने के लिए अधिकारियों से बात भी की। उन्होंने कहा, “इस समय दोनों पक्षों के नेताओं को राजनीति छोड़ एक साथ आना चाहिए और इस हड़ताल को खत्म कराना चाहिए।”

  4. बुश के प्रवक्ता फ्रेडी फोर्ड ने एक ईमेल में कहा, “बुश हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के साथ हैं। सीक्रेट सर्विस एजेंट के लिए पिज्जा खरीदना एक छोटा सा कदम है। हम उनके साथ खड़े हैं।” कितने पिज्जा खरीदे गए,फोर्ड नेइस बात की जानकारी नहीं दी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      पिज्जा लेकर कर्मचारियों के घर पहुंचे बुश।

      Source: bhaskar international story

      The post शटडाउन पर गए खुफिया एजेंटों के लिए पूर्व राष्ट्रपति बुश ने खरीदा पिज्जा, खुद देने भी पहुंचे appeared first on Update Every Time.



This post first appeared on Role Of Digital Marketing In Political Campaign Strategies, please read the originial post: here

Share the post

शटडाउन पर गए खुफिया एजेंटों के लिए पूर्व राष्ट्रपति बुश ने खरीदा पिज्जा, खुद देने भी पहुंचे

×

Subscribe to Role Of Digital Marketing In Political Campaign Strategies

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×