Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

प्रशासन मौन, बाढ़ का उत्तर बिहार में तांडव -तटबंध टूटा मुजफ्फरपुर,मधुबनी हुआ हलकान

New Delhi:मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड में सोमवार को पानी के दबाव के कारण तिरहुत नहर का तटबंध 30 फीट से ज्यादा टूट गया। बाढ़ का पानी एक दर्जन से ज्यादा गांवों में प्रवेश कर गया और हजारों एकड़ खेत में पानी फैल गया है। मालूम हो कि रविवार की सुबह दरधा महम्मदपुर गांव के निकट तटबंध टूट गया था। उसके बाद दोपहर में वहां जमकर बवाल हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया, जिसमें कई जवान जख्मी हो गये। पुलिस को बचाव में लाठीचार्ज करनी पड़ी।
इधर अधवारा समूह के धौंस नदी का पानी क्षेत्र में लगातार फैल रहा है। मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड के दो दर्जन गांव एक बार फिर बाढ़ के पानी से घिर गये हैं। प्रखंड के करहारा, बिरदीपुर, समदा, उचैठ, गुलरिया टोल, खसियाघाट, बर्री, विशनपुर, रजबा, धनुषी, नवगाछी, रजघट्टा, बाजितपुर, फुलवरिया, हथियरबा, सिरवारा, सिमरकोंन गांव सहित दो दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गये हैं।
इधर, कमला नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। झंझारपुर में कमला बलान 51.55 मीटर पर बह रही है। यह खतरे के निशान से 1.55 मीटर ऊपर है ।

उधर, बगहा में भी  करीब दाे सप्ताह से बाढ़ के कारण विस्थापित परिवारों को अबतक प्रशासनिक स्तर पर कोई मदद नहीं मिली है। मधुबनी प्रखंड के सिसई एवं चिउरही के बाढ़ विस्थापित किसी तरह से भोजन की व्यवस्था कर पा रहे हैं। नाराज सिसई के ग्रामीणों ने सोहगी बरवा में विरोध प्रदर्शन किया एवं अंचलाधिकारी समेत प्रशासनिक पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण योगेंद्र यादव ,नगीना साहनी, गोपाल कुर्मी, वीरेंद्र यादव ,रूपचंद गौड़, जितेंद्र साह ,बउक गोंड़ ,सीताराम गोंड़, नागा यादव, शंकर पटेल, छोटेलाल साहनी, नवल साहनी ,शंकर साहनी आदि ने कहा कि सिसई के सभी गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था। पांच दिन तक घरों में जलजमाव की स्थिति रही, लेकिन उनका हाल जानने तक कोई नहीं पहुंचा। हद तो यह कि लोगों के बीच अबतक राहत सामग्री का वितरण नहीं किया गया। पीड़ितों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में खाते में बाढ़ राहत राशि नहीं आती है तो बाढ़ पीड़ित अंचल कार्यालय का घेराव करेंगे एवं आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सीओ ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया था कि मधुबनी प्रखंड में कहीं भी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। जबकि सीओ ने राजस्व कर्मियों को भेज कर चिउरहीं और सिसई में बाढ़ की स्थिति की जानकारी भी ली थी। सिसई के पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश यादव, मुखिया बालमुकुंद गद्दी सहित सभी वार्ड सदस्यों ने सीओ पर कार्रवाई की मांग की है।

The post प्रशासन मौन, बाढ़ का उत्तर बिहार में तांडव -तटबंध टूटा मुजफ्फरपुर,मधुबनी हुआ हलकान appeared first on Live India.

Share the post

प्रशासन मौन, बाढ़ का उत्तर बिहार में तांडव -तटबंध टूटा मुजफ्फरपुर,मधुबनी हुआ हलकान

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×