New Delhi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस बार अमेठी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा पहुँचीं हैं। कांग्रेस के गढ़ में ही कांग्रेस को मात देने के बाद स्मृति अमेठीवासियों के विकास के लिए कई परियोजनाएं शुरू कर रही हैं। विकास के इसी क्रम में 20 वर्षों से बंद पड़ा खादी ग्रामोद्योग का एक कारखाना शुरू कराया। अमेठी के गुंगवाछ में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग के अंतर्गत एक कारखाना था जिसमें कम्बल बनाने का कार्य होता था। उसे अब पुनः चालू कर दिया गया है। भाजपा अमेठी के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है जिसे खुद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रीट्वीट किया है। हाल ही में अमेठी रेलवे स्टेशन पर फ्री वाईफाई सेवा का उद्घाटन स्मृति के हाथों ही किया गया था।
Related Articles
केंद्रीय मंत्री दीदी स्मृति जूबिन इरानी जी के प्रयासों से उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग के अंतर्गत
20 वर्षों से बंद गुंगवाछ (टीकरमाफी) स्तिथ
कम्बल कारखाना को पुनः चालू किया गया।।#अमेठीवचनपूर्ति#AdarshAmethi pic.twitter.com/gAPY3w8Hgu— BJP Amethi (@BJP4Amethi) September 20, 2019
हाल ही में अपने अमेठी दौरे के दौरान स्मृति ने चार करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अग्निशमन केंद्र, एक करोड़ 27 लाख 95 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सराय हृदयशाह गांव में स्थापित होने वाली ग्रामीण पेयजल योजना, 63 लाख की लागत से बनने वाले नौ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 12 करोड़ 34 लाख की लागत से बनी काजीपट्टी चौराहे से पूरे लाल दुर्गन भवानी होते हुए प्रतापगढ़ के अठेहा संपर्क मार्ग के मनीपुर चौराहे तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का लोकार्पण किया था। उन्होंने य नंदघर का लोकार्पण एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया था।
The post अमेठी में बीस वर्षों से बंद पड़ा खादी ग्रामोद्योग कारखाना को स्मृति ने चालू कराया appeared first on Live India.
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here