Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

हजारों लोगों की भीड़ में निक ने किया प्रियंका को KISS,ग्रीन कार्पेट पर केमिस्ट्री से लगाई आग

NEW DELHI: ये वैलेंटाइन डे का वीक है..और चारों तरफ हवाओं में प्यार है। बॉलीवुड में भी चाहे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह या प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास..सभी अपने वैलेंटाइन वीक को स्पेशल बना रहे हैं। हाल ही में प्रियंका पर एक बार फिर निक का प्यार बरसा..वो भी हजारों लोगों की भीड़ के सामने..। दरअसल प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म Isn’t It Romantic के प्रीमियर पर पहुंची थी। जहां हॉलीवुड सितारों और मेहमानों की भीड़ थी।

सितारों के स्वागत के लिए ग्रीन कॉर्पेट भी बिछाया गया था। जैसे ही प्रियंका और निक ग्रीन कार्पेट पर एंटी लेने वाले थे तभी निक ने बड़े ही प्यार से पत्नी प्रियंका के होठों पर किस कर दिया। वहां मौजूद सभी लोग दोनों के प्यार को देखकर तालियां बजाने लगे। प्रियंका के लुक की बात करे तो एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर पिंक और गोल्डन फ्रॉक पहनी थी..जिसके साथ उन्होंने बालों को सिंपली खोला हुआ था। एक्ट्रेस ने ड्रेस के साथ बहुत हल्का मेकअप कर रखा था। वहीं निक ऑलिव कलर के कोर्ट में जेंटलमैन की तरह नजर आए। Isn’t It Romantic के प्रीमियर पर दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री साफ दिख रही थी।

ये पहला मौका नहीं है जब सार्वजनिक रुप से निक और प्रियंका ने एक दूसरे को किस किया हो। गौरतलब है कि हाल ही में अपनी फिल्म के सिलसिले में प्रियंका को एक चैट शो में देखा गया था..जहां उन्होंने निक से जुड़े कई खुलासे किये थे। प्रियंका ने खुलासा करते हुए कहा कि निक और उनके दोस्तों ने ‘गल्ला गुड़िया’ पर सरप्राइज के तौर पर ये डांस कोरियोग्राफ किया था। निक और उनके दोस्तों ने बहुत ही शानदार डांस किया था।

The post हजारों लोगों की भीड़ में निक ने किया प्रियंका को KISS,ग्रीन कार्पेट पर केमिस्ट्री से लगाई आग appeared first on Live India.

Share the post

हजारों लोगों की भीड़ में निक ने किया प्रियंका को KISS,ग्रीन कार्पेट पर केमिस्ट्री से लगाई आग

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×