Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

सूर्य नमस्कार से कई बीमारियां होती हैं हमेशा के लिए खत्म, जानें आसन करने का सही तरीका

New Delhi: सूर्य नमस्कार सभी योगासनों में सबसे ज्यादा महतत्वपूर्ण माना जाता है। ये शरीर के हर एक हिस्से के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। ये त्वचा के लिए सबसे ज्याद असरदार होता है। इसे करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ये आसन एक नहीं बल्कि 12 आसनों को मिलाकर बनाया गया है। जानिए क्या हैं योगासन करने के फायदे।

इन मुद्राओं को करते समय 12 मंत्रों का उच्चरण किया जाता है। इससे पूरे शरीर में ऑक्सीजन का संचार होता है और रक्त प्रवाह अच्छा होता है। ब्लड प्रेशर में आरामदायक होता है, वजन कम होता है।

सूर्य नमस्‍कार करने से शरीर के हर भाग पर जोर पड़ता है, जिससे वहां का एक्सट्रा फैट धीरे धीरे गलने लगती है। अगर आप मोटे हैं तो सूर्य नमस्‍कार रोज करें। 5-10 मिनट नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने पर आपके शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रहती हैं। इसके अलावा इससे शरीर के विषैले पदार्थ भी दूर हो जाते हैं।

सूर्य नमस्‍कार करते वक्‍त आप अपने शरीर के हर हिस्‍से का प्रयोग करते हैं जिससे आपके शरीर में ब्लड का दौरा तेज हो जाता है। ऐसा होने पर शरीर में पूरे दिन एनर्जी भरी रहती है। कई महिलाओं में अनियमित पीरियड्स होते हैं जो कि सूर्य नमस्‍कार को नियमित रूप से करने से ठीक हो जाता है। यह हार्मोन को भी बैलेंस करता है। योगा करने से आपका शरीर पूरी तरह से फ्री हो जाता है। इसको करने से वात, पित्‍त और कफ दोष शांत हो जाते हैं। इससे शरीर स्‍ट्रेस से दूर अध्‍यात्‍म की ओर चला जाता है।

Share the post

सूर्य नमस्कार से कई बीमारियां होती हैं हमेशा के लिए खत्म, जानें आसन करने का सही तरीका

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×