New Delhi: दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति के साथ देश के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज करने के बाद अब मोदी सरकार उत्तरप्रदेश में भी कई मूर्तियां लगवाने जा रही है। सरदार पटेल और भगवान राम की मूर्ति के बाद अब योगी सरकार ने 4 अन्य मूर्तियों को बनाने की मंजूरी दे दी है। इनमे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वामी विवेकानंद की मूर्ति भी शामिल है।
Related Articles
लोकभावन में अटल बिहारी वाजपेयी, राजभवन में विवेकानंद
योगी सरकार ने पिछले दिनों यह एलान किया था कि, राज्य में भगवान राम की विशाल मूर्ति लगेगी। वहीं अब सीएम योगी ने राज्य में कुछ और मूर्तियों को बनाने की हामी भर दी है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा प्रमुख होगी। दिलचस्प यह है कि, अटल जी की मूर्ति जहां लोकभावन में स्थापित की जायेगी, तो वहीं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा राजभवन में स्थापित की जाएगी।
महंत दिग्विजय नाथ की भी मूर्ति बनेगी
अटल जी, स्वामी विवेकानंद के साथ ही गोरखपुर के महंत की भी मूर्ति लगवाई जायेगी। जी हां गोरखपुर में 12.5 फीट की महंत अवैद्यनाथ और महंत दिग्विजय नाथ की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। संस्कृति विभाग के विशेष सचिव शशिर ने ये जानकारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्यनाथ ने इन सभी प्रतिमाओं के निर्माण के लिए अपनी मंजूरी दे दी है और इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है।
भगवान राम के साथ सीता माता की मूर्ति लगवाने की अपील
बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य डॉक्टर करण सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिख ये अनुरोध किया था। चिट्ठी में उन्होंने लिखा था कि भगवान राम की प्रतिमा के साथ देवी सीता की भी प्रतिमा की स्थापना की जानी चाहिए। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने अयोध्या के सरयू नदी की धारा को मोड़ने का फैसला किया है जिससे इस नदी का पानी भगवान राम की प्रतिमा को टच कर सके। इस योजना के लिए राज्य सरकार सिंचाई विभाग से चर्चा कर रही है।
The post लोकभावन में अटल जी तो राजभवन में स्वामी विवेकानंद की लगेगी मूर्ति, योगी सरकार ने भरी हामी appeared first on Live India.
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here