Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

यशवंत सिन्हा बोले- अगर कांग्रेस ने बुलाया तो विधानसभा चुनावों में BJP के खिलाफ करुंगा प्रचार

New Delhi: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के बागी नेता Yashwant Sinha बीजेपी के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। दरअसल Yashwant Sinha ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से बीजेपी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने की बात कही है।

बीजेपी के बागी नेता Yaswant Sinha ने नागपुर में कहा कि अगर कांग्रेस उन्हें चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए बुलाती है तो वह बीजेपी को हराने के लिए प्रचार करेंगे। दरअसल पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका न मिलने की वजह से बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर चुके यशवंत सिन्हा पिछले कई महीनों से बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

हालांकि यशवंत सिन्हा ने कांग्रेस की तरफ से ऐसा कोई भी प्रस्ताव मिलने से इनकार किया है। लेकिन इसी के साथ उन्होंने कहा है कि अगर मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में चुनाव लड़ने वाली कोई भी पार्टी बीजेपी के खिलाफ उन्हें चुनाव प्रचार के लिए बुलाएगी तो वह जाएंगे।

इस मौके पर यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने पिछले चार साल के कार्यकाल में एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिसको बताया जा सके। पीएम मोदी देश को चलाने में पूरी तरह से विफल रहे हैं।

मोदी पर निशाना साधते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने हर भाषण में नेहरु गांधी परिवार की आलोचना करते रहते हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के साथ बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद थे। शत्रुघ्न सिन्हा भी आए दिन बीजेपी पर निशाना साधते रहे हैं वह भी पार्टी में कोई अहम जिम्मेदारी नहीं मिलने से नाराज हैं।

The post यशवंत सिन्हा बोले- अगर कांग्रेस ने बुलाया तो विधानसभा चुनावों में BJP के खिलाफ करुंगा प्रचार appeared first on Live Desh.

The post यशवंत सिन्हा बोले- अगर कांग्रेस ने बुलाया तो विधानसभा चुनावों में BJP के खिलाफ करुंगा प्रचार appeared first on Live India.

Share the post

यशवंत सिन्हा बोले- अगर कांग्रेस ने बुलाया तो विधानसभा चुनावों में BJP के खिलाफ करुंगा प्रचार

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×