Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

शाहिद के बाद मीका का अकाउन्ट हुआ हैक, ट्विटर से टर्की को किया था सपोर्ट

NEW DELHI:  हाल ही में एक्टर शाहिद कपूर के ट्विटर अकाउन्ट हैक होने के बाद, अब खबर है कि सिंगर मीका सिंह का ट्विटर अकाउन्ट भी हैक हो गया है। सिंगर मीका सिंह के अकाउन्ट हैक होने के पीछे वजह है उनका टर्की देश को सपोर्ट करना

हालांकि कुछ देर बाद मीका सिंह का ट्विटर अकाउन्ट पहले की तरह सामान्य हो गया है।

आपको याद दिला दें कि दो दिन पहले एक्टर शाहिद कपूर का ट्विटर अकाउन्ट हैक हो गया था। जो कुछ समय बाद सही हो गया। बता दें शाहिद कपूर का ट्विटर अकाउन्ट उनके बेटे जैन के जन्म के बाद हैक हुआ था। लेकिन बाद में अकाउन्ट को रिस्टोर किया गया। मीका सिंह का अपने ट्विटर अकाउन्ट से आखरी ट्विट शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को बेटे के जन्म पर शुभकामना पोस्ट था। इसके बाद सिंगर मीका सिंह का अकाउन्ट हैक हो गया।

यह पहली या दूसरी बार नहीं जब शाहिद कपूर व मीका सिंह का ट्विटर अकाउन्ट हैक हुआ है। इन दोनों से पहले भी बॉलीवुड के कई सेलेब्स के अकाउन्ट पर हैकर्स ने बुरी नजर लगा चुके हैं। जूनियर बच्चन का ट्विटर अकाउन्ट साल के शुरुआत में अयिल्दिज टीम ने हैक किया था। अभिषेक ने इसकी सूचना ट्विटर को दी थी। जो बाद मे सही हो गया था।

अभिषेक के ट्विटर अकाउन्ट की तरह एक्टर अनुपम खेर का भी ट्विटर अकाउन्ट हैक हुआ था। उनके ट्विटर अकाउन्ट को टर्की की आर्मी आइदिज तिम साइबर ने हैक किया था। यह सूचना आइदिमज तिम ने ही अनुपम खेर के ट्विटर अकाउन्ट में दी थी। अनुपम खेर की तरह ही बीजेपी नेता राम माधव का अकाउन्ट भी इस साल हैक हो चुका है। गौरतलब है कि बॉलवुड एक्टर के सोशल मीडिया अकाउन्ट का हैक होना मामूली बात है। क्योंकि बॉलीवुड में ऐसा कोई एक्टर नहीं होगा जिसका ट्विटर या सोशल मीडिया का अकाउन्ट अबतक हैक नहीं हुआ है।

Share the post

शाहिद के बाद मीका का अकाउन्ट हुआ हैक, ट्विटर से टर्की को किया था सपोर्ट

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×