Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

मानसरोवर यात्रा के बाद अब दुबई जाएंगे राहुल गांधी, प्रवासी भारतीय और मजदूरों से करेंगे मुलाकात

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा के बाद दुबई की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं।

कैलाश मानसरोवर की धार्मिक यात्रा करने बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान में जोर शोर से जुटेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान ही राहुल गांधी अपने 2 दिनों के मिडिल ईस्ट दौरे पर जाएंगे। कांग्रेस राहुल गांधी के इस दौरे को एक बड़े इवेंट को शक्ल देने की तैयारी कर रही है। 

खबरों के मुताबिक राहुल गांधी इससे पहले मिडिल ईस्ट के अपने दौर पर बहरीन गए थे लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से वो यूएई नहीं जा सके थे। इसी के चलते राहुल के इस मिडिल ईस्ट दौरे का केंद्र दुबई होगा। दुबई में भारतीय मूल के करीब 34 लाख लोग रहते हैं। जिनके काफी रिश्तेदार भारत में हैं। इस लिहाज से ही कांग्रेस राहुल के इस पूरे दौरे का कार्यक्रम तैयार कर रही हैं। 

राहुल गांधी ने हाल ही में जर्मनी और ब्रिटेन का दौरा किया था। इसके बाद अब राहुल दुबई के दौरे पर जा रहे हैं। राहुल का ये दौरा अक्टूबर के आखिर में प्रस्तावित है। कांग्रेस अध्यक्ष इस दौरे में भी बाकी विदेशी यात्राओं की तरह बेबाक तरीके से अपनी राय रखेंगे। राहुल का ये दांव बीजेपी की मुसीबत बढ़ा सकता है। 

राहुल गांधी के दुबई दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए एक ऐसे स्टेडियम की तलाश की जा रही है जिसकी क्षमता 50 हजार लोगों की हो। दरअसल दुबई में 34 लाख भारतीय रहते हैं ऐसे में 50 हजार लोगों की क्षमता वाले स्टेडियम को हाउसफुल करके इस पल को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश कांग्रेस पार्टी की तरफ से की जा रही है। चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विदेशों में भी भारतीय प्रवासियों से संवाद करने और समाज के हर वर्ग को साधने में जुटे हैं। 



This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here

Share the post

मानसरोवर यात्रा के बाद अब दुबई जाएंगे राहुल गांधी, प्रवासी भारतीय और मजदूरों से करेंगे मुलाकात

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×