Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

जन्माष्टमी 2018: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 200 कारीगर तैयार कर रहे बाल गोपाल के लिए स्पेशल लड्डू

New Delhi: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी 2018 की तैयारी शुरू हो गई है। जन्मस्थान पर दिन रात तैयारियां चल रही हैं। 

सबसे बड़ा उत्सव यहां मनाया जाता है, जिसके चलते लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ यहां उमड़ती है। भगवान के भोग के लिए जन्मस्थान पर सवा सौ मन यानि 50 कुंतल लड्डू तैयार किये जा रहे हैं।

कान्हा के लिय बनता है बेहद खास लड्डू
श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के सचिव गोपेश्वर जी बताते हैं कि आम दिनों में जो कान्हा जी को भोग लगता है, वो अलग होता है, लेकिन जन्माष्टमी पर भोग के लिए विशेष प्रकार का लड्डू तैयार किया जाता है। 

भगवान को मेवे, कूटू, गोंद एवं मिंगी के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। खास बात ये होती है कि भगवान के लिए भोग तैयार करने में गाय के घी का इस्तेमाल किया जाता है।

200 कारीगर तैयार कर रहे भगवान का भोग
श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के सचिव गोपेश्वर जी ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के लिए सवा सौ मन यानि 50 कुंतल लड्डू तैयार किये जा रहे हैं। इसके लिए 200 करीगरों को लगाया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में ये कारीगर भगवान के लिए ये महाप्रसाद तैयार कर रहे हैं। 

भगवान के जन्म के साथ ही इस प्रसाद का वितरण किया जायेगा। वितरण के लिए जन्मभूमि के द्वारों पर व्यवस्था की गई है। दर्शन करके लौटने वाले श्रद्धालुओं को द्वारों पर ये प्रसाद दिया जायेगा।

Share the post

जन्माष्टमी 2018: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 200 कारीगर तैयार कर रहे बाल गोपाल के लिए स्पेशल लड्डू

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×