New Delhi: हिंदू धर्म-ग्रन्थों में धन और भौतिक सुख प्रदान करने वाले दो ग्रह माने गए हैं एक शुक्र और दूसरे गुरु।
Related Articles
इसलिए कहा जाता है कि धन संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन सबसे बढ़िया है इसका कारण यह भी है कि गुरुवार के देवता भगवान विष्णु हैं और शुक्रवार की देवी लक्ष्मी। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा और शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी की पूजा के पीछे भी यही कारण है।
गुरुवार के दिन सुबह स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करें और घी का दीपक जलाकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
ज्योतिषशास्त्र के उपायों में बताया गया है कि धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा चने की दाल और गुड़ के प्रसाद से करना चाहिए।
गुरुवार के दिन किसी सुहागन स्त्री को सुहाग सामग्री दान करना लाभप्रद होता है। यह उपाय शुक्रवार के दिन भी किया जा सकता है। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
पीले रंग के वस्त्र धारण करें और पीला चंदन या केसर का तिलक करें। लाल किताब के अनुसार इस उपाय से गुरु के शुभ फलों में वृद्धि होती है।
गुरुवार के दिन धन का आगमन अच्छा है लेकिन जाना अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए गुरुवार के दिन किसी से उधार लेने-देन नहीं करें।
गुरुवार और शु्क्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ धन के लिए बहुत ही लाभप्रद रहता है।
भुना हुआ चना, पोहा, चावल गुरुवार के दिन नहीं खाना चाहिए। शनिवार के दिन इन्हें खाना लाभपद्र होता है।
गुरुवार के दिन पिता या घर के बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लें। गुरु बड़े बुजुर्गों के स्वामी ग्रह हैं और मर्यादा पसंद करते हैं इसलिए इनके आशीर्वाद से गुरु का शुभ फल मिलता है।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here