Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

‘3 पैग’ गाने पर धमाकेदार डांस करती दिखीं प्रियंका-निक की मॉम्स, एक साथ लगाए कई गानों पर ठुमके

NEW DELHI:  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिश्ते में बंधने के बाद उनके पारिवारिक रिश्ते भी अब करीब आने लगे हैं।

हाल ही में प्रियंका और निक ने मुंबई में रोका कर अपने रिश्ते की ऑफिशियल घोषणा कर दी थी। बी-टाउन के इस नये कपल ने अपनी सेरेमनी को खूब एंजॉय किया। साथ ही दोनों के परिवार वालों के बीच भी एक स्पेशल बॉन्डिंग देखी गई। सोशल मीडिया पर निक और प्रिंयका के रोका वाले दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें निक और प्रियंका की मॉम्स पंजाबी गानें 3 पैग पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को देखकर लगता है कि सिर्फ निक और प्रियंका ही नहीं दोनों की माएं भी नये बंधन में बध गई हैं। निक और प्रियंका की मॉम्स को एक दूसरे के रुप में नई सहेली मिल गई है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक की मां डेनिस जोनास ने मुंबई में एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताया। निक जोनास की माँ ने हाल ही में वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। जिसमें दोनों को एक दूसरे के साथ पंजाबी गाने का मजा लेते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर आते ही ये वीडियो देखते ही देखते आग की तरह फैल गया। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है और ये वीडियो लाखों बार शेयर भी हो चुका है।

निक की मॉम डेनिस जोनास ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि मधु चोपड़ा के पैरों को मैज करने की कोशिश करते हुए। बता दें कि इस वीडियो को प्रियंका के घर के अंदर शूट किया गया है। वीडियो में घर के और सदस्यों को भी देखा जा रहा है। दोनों मॉम्स को पंजाबी ट्रैक ‘3 पैग’ पर  डांस करते हुए देखा जा सकता है। कैमरे की तरफ देखते हुए निक की मॉम ठीक से शूट करने की सलाह दे रही हैं। इस वीडियो के देखते हुए लगता है कि दोनों माओं की बॉन्डिंग निक और प्रियंका की तरह स्पेशल है।

Share the post

‘3 पैग’ गाने पर धमाकेदार डांस करती दिखीं प्रियंका-निक की मॉम्स, एक साथ लगाए कई गानों पर ठुमके

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×