New Delhi: आज पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 47वां संस्करण होगा।इस दौरान वे रक्षाबंधन के पवित्र पर्व की बधाई देने सहित केरल में आयी बाढ़ पर अपने विचार रख सकते हैं।
Related Articles
New Delhi: आज पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 47वां संस्करण होगा।इस दौरान वे रक्षाबंधन के पवित्र पर्व की बधाई देने सहित केरल में आयी बाढ़ पर अपने विचार रख सकते हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी आज, यानि रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए पूरे देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे देश के सामने अपने विचारों को रखेंगे। वहीं आज रक्षाबंधन का पवित्र पर्व है, जिसके कारण ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए रक्षाबंधन की बधाई दे सकते हैं। गौरतलब है कि यह मन की बात का रेडियो कार्यक्रम का 47वां संस्करण है। इसका प्रसारण आकाशवाणी और अन्य रेडियो चैनलों पर किया जाएगा। वहीं इसे आप डीडी नेशल, डीडी न्यूज सहित कई निजी न्यूज चैनल पर सुन सकते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें, पीएम मोदी ने अपने पिछले 46वें संस्करण की मन की बात में देश को संबोधित करते हुए कहा था कि मौजूदा समय में देश की युवा नयी तकनीकी का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर रही है। इसके अलावा पीएम मोदी ने लोगों को बीते संस्करण की मन की बात में इको फ्रेंडली गणेशोत्सव मनाने का आग्रह किया था। पीएम मोदी ने दिवंगत महाकवि गोपाल दास नीरज को याद करते हुए श्रद्धांजली दी थी और कहा था कि नीरज भले ही हमें छोड़कर चले गए हैं लेकिन उनकी कविता में आज भी आशा की झलक नजर आ रही है। वहीं पीएम मोदी ने पिछले मन की बात कार्यक्रम में भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया था और स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के बारे में कई बातें देश के सामने रखी। साथ ही योग के महत्व को भी पीएम मोदी ने बताया।
पीएम मोदी द्वारा आज अपने मन की बात में रक्षाबंधन के अलावा केरल की बाढ़ सहित कई राज्यों में आयी बाढ़ को लेकर बात कर सकते हैं। इसके अलावा वे एशियाई खेल में अब तक के भारत के खिलाड़ियों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन की भी प्रशंसा कर सकते हैं। बता दें, पीएम मोदी का रेडियो कार्यक्रम मन की बात पूरे भारत के लोगों द्वारा खासा पसंद किया जाता है। इसकी पहुंच हर राज्य के कोने में है, जिसको लेकर कई भारतीय काफी उत्सुकता के साथ सुनते हैं।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here