New Delhi: भाई बहन का सबसे बड़ा पर्व रक्षाबंधन रविवार 26 अगस्त 2018 को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। रक्षाबंधन के ठीक सात दिन बाद अष्टमी तिथि को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इ
Related Articles
मेष: आप आज कुछ कन्फ्यूज़ रह सकते हैं। सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। निर्णय लेने के लिए थोड़ा समय लीजिये। स्वच्छ सफेद रंग धारण करें। मां का आशीर्वाद लेकर ही बाहर निकलें। धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्तता रहेगी। धन का व्यय होगा। कार्यभार बढ़ सकता है।
वृषभ: आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा से लाभ होगा। आध्यात्मिकता में प्रगति कर सकेंगे।
मिथुन: आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें।
कर्क: मौजशौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा।
सिंह: परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। आपको दफ़्तर में कुछ ऐसा काम करना पड़ सकता है, जिससे आप लंबे समय से बचने की कोशिश कर रहे थे।
कन्या: स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचे। कुटुंबीजनों और सगे-सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन हो सकती है। कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें।
तुला: आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।
वृश्चिक: कार्य में सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। आपके आक्रामक मिज़ाज के चलते जो आपको नापसंद करते हैं, आप और ज़्यादा उनकी आँखों की किरकिरी बन सकते हैं।
धनु : आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफ़ी वक़्त गुज़ारने का मौक़ा मिल सकता है। विलंब से कार्य पूरा होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करना पड़ेगा।
मकर: आपके व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य ख़फ़ा हो सकते हैं। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है
कुंभ: प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। खर्च में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिजनों के साथ संघर्ष और विवाद से दूर रहें।
मीन: आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। घर से बाहर निकले तो सावधानी बरतें।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here