Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

तेजस्वी का BJP-JDU पर वार, कहा- रावण और दुर्योधन की सरकार चल रही है

New Delhi: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य की बीजेपी-जेडीयू गठबंधन सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

आरजेडी के नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने जनता दल यूनाइटेड  और भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन सरकार को रावण और दुर्योधन की सरकार बताते हुए जोरदार हमला बोला है। 

तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा, यहां तो द्रौपदी का चीरहरण हो रहा है, दुर्योधन कर रहा है। सीता मइया का अपहरण रावण कर रहा है। यहां तो राक्षसराज कायम हो गया है। रावण और दुर्योधन की सरकार चल रही है। 

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में हुई घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, 'आश्रय गृह में कई दवाएं और अबॉर्शन से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल किया जाता था। यही नहीं, मुख्य संदिग्ध ब्रजेश ठाकुर को सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। वह कब गिरफ्तार होगा? राज्य में कब तक नाबालिग लड़कियों के साथ रेप की वारदातें होती रहेंगी? नीतीश सरकार मामले की जांच सीबीआई से कराने का फैसला किया है।

मुजफ्फरपुर जिले के सरकारी सहायता प्राप्त शेल्टर होम का नाम बालिका गृह है, जो एक एनजीओ सेवा संकल्प एवं विकास समिति की ओर से चलाया जाता है। पिछले साल मुंबई के संस्थान टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइसेंस की टीम यहां पर दौरा करने आई थी। इसके बाद टीम ने ऑडिट रिपोर्ट में यहां बच्चियों के यौन शोषण होने का खुलासा किया। रिपोर्ट के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई। बालिका गृह का संचालक ब्रजेश ठाकुर समेत 10 आरोपी जेल में हैं, जबकि एक फरार है।

Share the post

तेजस्वी का BJP-JDU पर वार, कहा- रावण और दुर्योधन की सरकार चल रही है

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×