Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

चीन में खत्म होने वाला है इस्लाम, सरकार की चेतावनी-बच्चों को ना पढाएं इस्लाम और नमाज

New Delhi : चीन में इस्लाम खत्म होने को है क्योंकि वहां की सरकार ने मुसलमानों के लिए ऐसे-ऐसे फरमान जारी कर दिए हैं जिनके बाद मुसलमानों का चीन में रहना दूभर हो जाएगा।

चीन एक नास्तिक देश है लेकिनपिछले 40 सालों में यहां धार्मिक गतिविधियां बढ़ी हैं। जिससे सरकार काफी नाराज है। चीन का संविधान वैसे तो किसी भी धर्म का पालन करने की आजादी देता है लेकिन इसके बावजूद चीन में धर्म के रास्ते में कई पाबंदियां हैं। चीन की सरकार अब अपने देश में इस्लाम को जड़ से खत्म करने के लिए काम कर रही है। चीन में अब मुस्लिम बच्चों को धर्म और इस्लामिक शिक्षा से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

चीन में बहुत कम संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं. शिंजियांग प्रांत में जो भी उईगर समुदाय के मुस्लिम बहुसंख्यक हैं, उनके खिलाफ पहले से ही चीनी अथॉरिटी ने कई प्रतिबंध लगाए हुए है।

शिंजियांग प्रांत के बाद पश्चिमी चीन के ‘लिटिल मक्का’ (गांसू प्रांत) में भी नास्तिक सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी मुस्लिम बच्चों को धर्म और इस्लामिक शिक्षा से दूर रखना चाहती है।
छुट्टियों के दौरान ‘लिटिल मक्का’ में हजारों बच्चे कुरान को समझने के लिए मस्जिद आते हैं, लेकिन चीन की सरकार ने इस पर अब प्रतिबंध लगा दिया है।

‘लिटिल मक्का’ में 16 साल से कम उम्र के बच्चों को नमाज और इस्लामिक शिक्षा से दूर रहने के लिए कहा गया है।

इन बच्चों के लिए धर्मनिरपेक्ष सिलेबस बनाने को कहा गया है. चीन के अधिकारियों के अनुसार इस बच्चों को काफी फायदा होगा।

चीन में मुस्लिमों को भी कई तरह की पाबंदियों का सामना करना पड़ता है। शिनजियांग प्रांत में हिजाब पहनने, दाढ़ी बढ़ाने और रमजान महीने में रोजा रखने तक पर मनाही है। चीन की सरकार ने ध्वनि प्रदूषण का तर्क देते हुए सभी 355 मस्जिदों से लाउड स्पीकरों को हटाने के लिए पहले से ही आदेश दे चुकी है। मस्जिदों के ऊपर चीन का राष्ट्रीय झंडा लगाने का भी आदेश दिया गया है। वहीं दाढ़ी रखने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

The post चीन में खत्म होने वाला है इस्लाम, सरकार की चेतावनी-बच्चों को ना पढाएं इस्लाम और नमाज appeared first on Bavaal.com | Top News |.

Share the post

चीन में खत्म होने वाला है इस्लाम, सरकार की चेतावनी-बच्चों को ना पढाएं इस्लाम और नमाज

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×