New Delhi : पति की शराब छुड़ाने के लिए तांत्रिक के पास पहुंची एक महिला खुद ही तांत्रिक के जाल में फंस गई।
Related Articles
तांत्रिक पर महिला ने पांच साल से तंत्रमंत्र विद्या के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने तांत्रिक के खिलाफ थाना क्वार्सी में तहरीर दी है।
दरअसल थाना क्वार्सी क्षेत्र के हैवतपुर प्रथा निवासी महिला का पति शराब पीने का आदी है। महिला ने बताया कि उसकी तीन लड़कियां भी हैं। पति की शराब छुड़ाने के लिए वह क्वार्सी क्षेत्र के गडराना निवासी पप्पू तांत्रिक के पास पांच साल पहले पहुंची थी।
तांत्रिक ने बातों में फंसाकर महिला पर तंत्र विद्या शुरू कर दी और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसे अपने साथ भी रखा।
महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने गर्भवती होने पर तीन बार उसका गर्भपात कराया। एक माह पहले तांत्रिक महिला को छोड़कर अचानक गायब हो गया। उसके बाद पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत थाना क्वार्सी में की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here