Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

इस लड़की को एडमिशन देने के लिए लगी कॉलेजों की लाइन.. वजह जानकर हर लड़का चिढ़ जाएगा

NEW DELHI: दुनिया की मशहूर यूनिवर्सिटी कॉलेज में पढ़ना बच्चों का सपना होता है। पर यहां तो मामला ही बिल्कुल उल्टा है। यहां तो अमेरिका के टॉप कॉलेज 17 साल की एक लड़की को अपना स्टूडेंट बनाने के सपने देख रहे हैं। 

वो भी शानदार स्कॉलरशिप के साथ। इस लड़की का नाम जैसमिन हैरिसन है। जैसमिन बेहतरीन मैरिट्स के साथ हाईस्कूल ग्रैजुएट हुई हैं। इसके बाद उन्होंने बायोलॉजी डिग्री कोर्स के लिए अप्लाई किया। नतीजा ये हुआ कि 113 कॉलेज-यूनिवर्सिटीज उसे अपने यहां एडमिशन देना चाहती हैं। 


जैसमिन ने बताया कि शुरुआत में जब उन्हें दो-तीन कॉलेज से एडमिशन का ऑफर आया तो उन्हें काफी अच्छा लगा और वो खुश थीं। उन्हें लगा कि अब अच्छा कॉलेज मिल जाएगा। उनका कहना है कि इसके बाद अब उन्हें भारी-भरकम स्कॉलरशिप के साथ एडमिशन के ऑफर आने लगे तब उनकी हैरानी बढ़ गई और फैसले लेना मुश्किल हो गया। यानी उन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए कोई बड़ी रकम भी नहीं खर्च करनी। वो महज 135 डॉलर में नामी कॉलेज में से किसी भी एक में एडमिशन ले सकती हैं। दरअसल जैसमिन को हाईस्कूल की मैरिट के आधार पर 4.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 30 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप ऑफर हो रही।

इतने सारे कॉलेज से ऑफर आना भी जैसमिन के लिए परेशानी का सबब बन गया। वो इस उलझन में पढ़ गईं कि आखिर वो इनमें से किसे चुने। उऩ्होंने बताया कि इतने ऑफर्स में से अपने लिए सबसे बेस्ट कॉलेज चुनने के लिए मैंने अपनी मां की मदद ली। हमने कई रातें जागकर डिस्कशन किया।  

जैसमिन के मुताबिक, उन दोनों ने मिलकर टॉप 3 कॉलेज सेलेक्ट किए थे, जिसमें से एडमिशन के लिए उन्होंने बैनेट कॉलेज को पसंद किया। जैसमिन अब बैनेट कॉलेज में एडमिशन लेने जा रही हैं। यहां से वो बायोलॉजी में डिग्री हासिल करेंगी और इसके बाद वो NICU यानी बच्चों के आईसीयू में नर्स बनना चाहती हैं। इधर बैनेट कॉलेज भी जैसमिन जैसी काबिल और होनहार स्टूडेंट के आने से खुश है। कॉलेज ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जैसमिन की उपलब्धि की जमकर तारीफ की है।

Share the post

इस लड़की को एडमिशन देने के लिए लगी कॉलेजों की लाइन.. वजह जानकर हर लड़का चिढ़ जाएगा

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×