Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी कपूर ने ली माँ की जगह, बेटी जाह्नवी-खुशी के लिए बने फि‍क्रमंद पिता

New Delhi: श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर की जिम्मेदारी अपनी बेटियों के प्रति पहले से ज्यादा बढ़ गई है।

 हाल ही में जाह्नवी कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के यहां डिनर पर पहुंचीं। इस दौरान बोनी कपूर भी साथ नजर आए।

बोनी कपूर जाह्नवी कपूर का हाथ थामे दिखे। बोनी थोड़े फि‍क्रमंद भी नजर आए। इस मौके पर जाह्नवी ने पिंक कलर की टी-शर्ट और जीन्स पहनी थी। वे किसी से फोन पर बात करने में भी बिजी थीं।

बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर के परिवार के रिश्ते अर्जुन कपूर से बेहतर हो गए हैं। अर्जुन, जाह्नवी और खुशी के सौतेले भाई हैं, लेकिन अब जाह्नवी और खुशी को अर्जुन के साथ अकसर देखा जाता है। यह भी खबर आई कि अर्जुन बोनी कपूर के परिवार के साथ ही शिफ्ट हो रहे हैं।

फरवरी में श्रीदेवी का दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से निधन हो गया था। उनके जाने के दो महीने बाद जाह्रवी और खुशी की जिंदगी फिर धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। जाह्नवी अपनी फिल्म धड़क में बिजी हैं।

Share the post

श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी कपूर ने ली माँ की जगह, बेटी जाह्नवी-खुशी के लिए बने फि‍क्रमंद पिता

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×