New Delhi: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपने तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं।
Related Articles
यहां उनका स्वागत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उनकी पत्नी ब्रिगिट भी है। हालांकि मैक्रों और ट्रंप के मुलाकात के दौरान एक अजब वाकया हुआ. मैक्रोन और ट्रंप ने एक दूसरे के साथ फ्रेंच किस शेयर किया। 40 साल के एमानुएल मैक्रों और 72 साल के ट्रंप के बीच यह किस काफी वायरल हो गया। यह किस एग्जिक्यूटिव मैंशन की सीढ़ियों पर किया गया। वायरल हो रही इस फोटो पर लोगों ने कहा कि भाई क्या करके मानोगे।
आपको बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को वाइट हाउस के दक्षिणी लॉन में एक पेड़ लगाया। मौके पर दोनों राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे। यह पेड़ मैक्रों व उनकी पत्नी, फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों की ओर तोहफे में दिया गया है।
यूरोपीयन सेसिल ओक का यह पेड़ साढ़े चार फीट लंबा होता है और इसका अस्तित्व पांच से दस साल तक रहता है। प्रथम विश्व युद्ध की जगह बेलेउ वुड्स से यह पेड़ लाया गया है, जहां 9,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। इसके बाद दोनों राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ जार्ज वाशिंगटन मैंशन के लिए निकल गए। करीब 500 सैनिक और दर्जनों अधिकारी व्हाइट हाउस में मैक्रों का अभिवादन करेंगे, जिसके बाद मैक्रों व ट्रंप की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस होगी।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here