New Delhi: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा लंबे समय बाद नमस्ते इंग्लैंड में नजर आने वाले है। दोनों की जोड़ी एक बार फिर से देखने के लिए फैंस काफी एक्साइडेट हैं। पिछले दिनों फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है।
Related Articles
यह फिल्म 7 दिंसबर को रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को बदलकर दशहरा के बीच यानी 19 अक्टूबर कर दिया गया है। 'नमस्ते इंग्लैंड' की रिलीज डेट आखिरी वक्त में क्यों बदल दी गई। इसके पीछे की सच्चाई सामने आ गई है। खबरों की माने तो फिल्म के डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह नहीं चाहते कि उनकी फिल्म अजय देवगन की फिल्म से क्लैश करें।
बता दें कि 7 दिसंबर को अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' रिलीज होने वाली थी। लेकिन लगता है अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा का पीछा अजय देवन अभी भी नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में अजय देवगन की नई फिल्म का एक पोस्टर सामने आया है। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू नजर आएंगी। बताया जा रहा है अजय और तब्बू की यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा होगी।
इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अजय और तब्बू स्टारर फिल्म दशहरा पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी दो ऐसे जवान लोगों की होगी, जो पंजाब से इंग्लैंड की ओर निकलते हैं। इस सफर में दोनों के बीच क्या होता है और इंग्लैंड पहुंचकर दोनों के रिश्तों में कैसे बदलाव आते हैं, ये सबकुछ फिल्म में दिखाया गया है।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here