Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

ब्रिटेन के शाही परिवार में आया नन्हा मेहमान, केट मिडल्टन ने बेटे को दिया जन्म

New Delhi: डचेस ऑफ कैम्ब्रिज कैथरीन यानी केट मिडल्टन ने सोमवार को अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है।

ब्रिटेन के शाही परिवार में एक नन्हें मेहमान के रूप में बेबी ब्वॉय का आगमन हुआ है। प्रिंस विलियम भी अपने बेटे के जन्म के समय अस्पताल में मौजूद थे। केंगिस्टन पैलेस ने अपने बयान में कहा कि हमारी महारानी और उनका बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। जल्द ही बच्चें के नाम की घोषणा की जाएगी। 

आपको बता दें कि केट मिडल्टन को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केनसिंग्टन पैलेस के मुताबिक, 36 वर्षीय कैथरीन (केट मिडल्टन) ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज के साथ मध्य लंदन के पैडिन्गटन में सेंट मैरी अस्पताल के लिंडो विंग भर्ती हैं।

लिंडो विंग में ही प्रिंस जॉर्ज का 2013 में और प्रिंसेस शार्लोट का 2015 में जन्म हुआ था। प्रिंस विलियम का जन्म भी यहीं हुआ था। बीबीसी के मुताबिक, आखिरी बार 22 मार्च को लंदन में एक चैरिटी लंच में हिस्सा लेने के बाद से कैथरीन मातृत्व अवकाश पर हैं।

बता दें कि ब्रिटेन के इस शाही जोड़े के पहले ही दो बच्चे हैं। जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। बेटे का नाम प्रिंस जॉर्ज है और उसकी उम्र 6 साल है और बेटी का नाम प्रिसेंस शार्लोट है जिसकी उम्र 2 है। बता दें कि यह नया राजकुमार ब्रिटेन की महारानी का छठा ग्रेट ग्रैंडचाइल्ड है।

Share the post

ब्रिटेन के शाही परिवार में आया नन्हा मेहमान, केट मिडल्टन ने बेटे को दिया जन्म

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×