New Delhi: यूपी के बिजनौर में एक अजीब सा मामला सामने आया है। जहां दुल्हन ने प्रेमी को स्टेज पर बुलाकर उसे वरमाला पहना दी।
Related Articles
उसने अपनी वरमाला दूल्हे की बजाय प्रेमी को पहना दिया। वहां मौजूद दूल्हा बस खड़ा होकर देखता ही रह गया। इसके बाद लोगों ने प्रेमी की पिटाई करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद बारात बैरंग लौट गई। जानकारी के मुताबिक, बिजनौर के नगीना में एक शादी समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। दूल्हा-दुल्हन भी स्टेज पर पहुंच चुके थे। वरमाला होने वाली थी कि दूल्हा वरमाला दुल्हन के गले में डालने जा रहा था, तभी अचानक एक युवक ने आकर दूल्हे से वरमाला झटककर दुल्हन के गले में डाल दी। इसके तुरन्त बाद दुल्हन ने भी उस युवक को वरमाला पहना दी।
कुछ देर बाद सभी को माजरा समझ में आ गया। लड़की के परिजनों ने प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि प्रेमी दूल्हे के परिजनों के साथ बीच रास्ते में बारात में शामिल हो गया था। वह नाचते हुए विवाह स्थल तक पहुंच गया।
इसके बाद लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसने सबके सामने साफ कहा कि वो शादी सिर्फ और सिर्फ अपने प्रेमी से ही करेगी। पुलिस के मुताबिक, दुल्हन और उसका प्रेमी बालिग हैं। ऐसे में उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर उनकी शादी कहीं और नहीं कराई जा सकती। दोनों के परिवारों से बातचीत करके सुलह करवाने की कोशिश की जा रही है।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here