Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

अपने से आधी उम्र की लड़की से मिलिंद सोमन कर रहे शादी, इन 5 लड़कियों से रह चुका है अफेयर

New Delhi: टीवी से फेमस हुए भारत के सुपरमॉडल मिलिंद सोमन की उम्र 52 साल हो चुकी है। उम्र के इस पड़ाव में आज मिलिंद अपने से 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता तंवर से शादी कर रहे हैं।

ये शादी समारोह अलीबाग में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हो रहा है। मिलिंद सोमण की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने जुलाई, 2006 में फ्रेंच एक्ट्रेस Mylene Jampanoi से शादी की थी। हालांकि तीन साल साथ रहने के बाद इस जोड़े का 2009 में तलाक हो गया। मिलिंद करीब डेढ़ साल से अंकिता को डेट कर रहे हैं। वैसे मिलिंद अंकिता से पहले भी कई एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं। 

मधु सप्रे : Ex-मिस इंडिया रहीं मॉडल मधु सप्रे के साथ मिलिंद सोमन का अफेयर था। दोनों एक ऐड शूट को लेकर भी कॉन्ट्रोवर्सी में रहे थे। एक शूज कंपनी के प्रिंट ऐड में दोनों ने न्यूड पोज दिया था, जिसकी वजह से इस पर काफी विवाद हुआ था। दरअसल, इस ऐड मे दोनों न्यूड होकर शूज पहने थे और उनकी बॉडी पर एक पायथन (अजगर) लिपटा हुआ था। मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने इस मामले पर 1995 में मिलिंद और मधु के खिलाफ केस दर्ज किया था।

दिपानिता शर्मा : फिल्म '16 दिसंबर' और 'जोड़ी ब्रेकर्स' में मिलिंद की को-एक्ट्रेस रहीं दिपानिता शर्मा से भी मिलिंद के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में रहीं। खबरें तो यहां तक भी आईं कि दोनों मुंबई में एक ही फ्लैट शेयर करते थे।

माइलिन जम्पानोई : फ्रेंच एक्ट्रेस Mylene Jampanoi से मिलिंद सोमन की पहली मुलाकात गोवा में फिल्म 'वैली ऑफ फ्लॉवर्स' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने जुलाई, 2006 में गोवा के एक टूरिस्ट रिजॉर्ट में शादी कर ली। हालांकि तीन साल तक साथ रहने के बाद मिलिंद ने 2009 में उन्हें तलाक दे दिया।

गुल पनाग : 2005 में खबरें आईं कि मिलिंद सोमण एक्ट्रेस गुल पनाग को डेट कर रहे हैं। दोनों ने इसी साल फिल्म 'जुर्म' में साथ काम किया था। हालांकि एक इंटरव्यू में मिलिंद ने इस बात से साफ इनकार किया था कि वो गुल को डेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा था- गुल और मेरी सिर्फ प्रोफशनल रिलेशनशिप थी। मिलिंद और गुल पनाग ने कैंसर अवेयरनेस कैम्पेन समेत कई सोशल इवेंट में भी साथ पार्टिसिपेट किया।

शहाना गोस्वामी : शहाना गोस्वामी से मिलिंद की पहली मुलाकात 2010 में हुई और दोनों मैग्जीन कवर से लेकर फैशन इवेंट्स तक में नजर आने लगे। मिलिंद और शहाना की उम्र में भी 21 साल का डिफरेंस था। मिलिंद ने खुद कन्फर्म किया था कि माइलिन के बाद वो शहाना के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों करीब 4 साल तक साथ रहे और फिर 2013 में अलग हो गए।

Share the post

अपने से आधी उम्र की लड़की से मिलिंद सोमन कर रहे शादी, इन 5 लड़कियों से रह चुका है अफेयर

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×