Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

साड़ी, बंदूक के साथ देहाती लुक में भूमि आई नजर, किसको शूट करने का है इरादा... 

New Delhi:  एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म 'सोन चिरैया' की शूटिंग पूरी हो गई है।

इस फिल्म में दोनों स्टार पहली बार एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में भूमि चंबल की घाटी की देसी महिला को रोल करती नजर आएंगी। 'सोन चिरैया' की कहानी चंबल के डकैतों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर निर्मित है। 

आज से तीन दिवसीय दौरे पर अजरबैजान जाएंगी सुषमा स्वराज, निगुर्ट आंदोलन की बैठक में लेंगी हिस्सा
  

बता दें कि फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। इसमें भूमि देसी लुक में, सिंपल सी साड़ी में नजर आ रही है। भूमि देसी साड़ी और कंधे पर राईफल लिए नजर आ रही हैं। ये अवतार भूमि के ग्लैमर अवतार से बिल्कुल अलग है। साथ ही फिल्म में एक्टर्स देसी भाषा बुंदेलखंडी भाषा में बात करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में अपने रोल को शानदार बनाने के लिए भूमि बहुत मेहनत कर रही हैं, वो रोल के लिए बुंदेलखंडी सीख रही हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर भूमि ने अपने इंस्टा पर एक फोटो शेयर करते हुए टीम का शुक्रिया किया है। इससे पहले फिल्म में लीड रोल कर रहे सुशांत सिंह राजपूत की भी लुक सामने आया था। जिसमें वो डाकू के अवतार में नजर आ रहे हैं।

8-10 लाख ट्रेडर्स को बचाने के लिए दिल्ली में 185 लाख लोगों की जिंदगियां लगीं दांव पर..

वहीं फिल्म 'सोन चिरैया' की बात की जाए तो यह फिल्म अभिषेक चौबे ने निर्देशित किया है। इससे पहले वह 'उड़ता पंजाब', 'डेढ़ इश्किया' और 'इश्किया' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। यह पहली बार है, जब सुशांत और भूमि एक साथ नजर आएंगे। वहीं भूमि ने 2015 में फिल्म 'दम लगा के हईशा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में रिलीज हुई 'शुभ मंगल सावधान' और 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' में उनकी एक्टिंग दर्शकों को पसंद आई थी।

Share the post

साड़ी, बंदूक के साथ देहाती लुक में भूमि आई नजर, किसको शूट करने का है इरादा... 

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×