New Delhi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कश्मीर को लेकर भारत विरोधी ट्वीट किया था।
Related Articles
दरअसल रविवार को कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए एनकाउंटर में 12 आतंकवादी मारे गए थे। जिसे लेकर पाकिस्तान के इस दिग्गज खिलाड़ी ने भारत विरोधी ट्वीट किया था। लेकिन अब अफरीदी ने अपनी ट्वीट में सफाई दी है।
अफरीदी ने ये सफाई तब दी जब यूजर्स ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद अफरीदी ने एक और ट्वीट किया है जिसमें वे भारतीय झंडे के साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस ट्वीट में भी उन्होंने कश्मीर की बात उठाई है लेकिन भारतीय झंडे के साथ फोटो शेयर किया है।
भारतीय तिरंगे के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए अफरीदी ने लिखा, 'हम सबका आदर करते हैं, यह एक खिलाड़ी होने का उदाहरण है। लेकिन जब बात मानव अधिकारों की आती है तो हम चाहेंगे कि हमारे मासूम कश्मीरियों का भी आदर किया जाए।'
आपको बता दें कि इससे पहले शाहिद अफरीदी ने अपने एक विवादित ट्वीट में कहा था कि "भारत अधिकृत कश्मीर (जम्मू कश्मीर) की स्थिति बेचैन करनेवाली और चिंताजनक है। यहां आत्मनिर्णय और आजादी की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी शासन द्वारा निर्दोषों को मार दिया जाता है। हैरान हूं कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठन कहां हैं? वे इस खूनी संघर्ष को रोकने के लिए कुछ क्यों नहीं कर रहे?" अफरीदी के इस ट्वीट पर भारतीय यूजर्स ने उन्हें आतंकियों का समर्थक बताया था।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here