Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

कई अफेयर के बाद आखिरी वक्त पर अकेले गिन रही थी अपनी सासें,मिला था पहली 'सेक्सी सिंबल' का खिताब

New Delhi:  परवीन बॉबी बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस थीं जो पर्दे पर आती थी तो लोग अपनी नजरें उनसे नहीं हटा पाते थें। कहा जाए तो 70 के दशक पर सिर्फ उनका ही राज था।

ग्लैमरस अवतार से लोगों के दिलों में धाक जमाने वाली एक्ट्रेस। खुद को पर्दे पर उतारना, अपने रोल को बखूबी निभाना सिर्फ परवीन बॉबी ही कर सकती थीं। वो अपने जमाने की ट्रेंडसेटर रही हैं, जिन्होनें ना जाने कितने ही लोगों को नया ट्रेंड दिया है। अपने छोटे समय के करियर में परवीन कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। परवीन बॉबी पहली भारतीय थी जो TIME मैगजीन के कवर पेज पर नजर आई थीं। जो उस समय में खुद में बहुत बड़ी बात थी। 

परवीन बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें 'सेक्सी सिंबल' का खिताब दिया गया था। परवीन बॉबी का फिल्मी सफर सिर्फ 15 साल का था। आखिरी बार वह 'आकर्षण' फिल्म में नजर आई थीं। परवीन बॉबी ने 1973 में 'चरित्र' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह क्रिकेटर सलीम दुरानी के साथ दिखी थीं लेकिन फिल्म अपना कमाल नहीं कर पाई।

हालांकि उनके बेहतरीन एक्टिंग से वह लोगों की नजरों में जरूर आ गई थीं। इसके बाद परवीन ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'मजबूर' की। इस फिल्म ने उनके फिल्मी सफर को ऐसी उड़ान दी कि उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

परवीन बॉबी के अफेयर भी काफी चर्चा में रहे और उनकी जिंदगी विवादों से घिरी रही। हालांकि आखिरी वक्त में उनके साथ कोई नहीं था। परवीन बॉबी का नाम सबसे पहले डैनी से जुड़ा। कहा जाता है कि दोनों की नजदीकियां फिल्म 'धुएं की लकीर' से शुरू हुई। दोनों का साथ कम वक्त तक रहा और ब्रेकअप हो गया।

डैनी से ब्रेकअप के बाद परवीन बॉबी ने खुद को संभालते हुए फिल्मों पर फोकस करना शुरू कर दिया। इस बीच उनकी नजदीकियां कबीर बेदी के साथ बढ़ने लगी। ऐसा कहा जाता है कि दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रहने लगे थे। लेकिन यह रिश्ता भी लंबे वक्त तक नहीं चल सका और दोनों किसी वजह से अलग हो गए।

इसके बाद परवीन की जिंदगी में महेश भट्ट की एंट्री हुई। लेकिन परवीन बॉबी की जिंदगी में कुछ और ही लिखा था। महेश भट्ट के साथ भी 3 साल रहने के बाद वो अलग हो गए। कहा जाता है कि परवीन की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं थी और यही इन दोनों के रिश्ते के टूटने की वजह बनी।

परवीन बॉबी की मौत भी रहस्यमयी थी। 20 जनवरी 2005 को परवीन अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं। खबरों की मानें तो परवीन लंबे समय से डिप्रेशन में थी लेकिन मौत कैसे हुई यह सवाल आज भी राज बना हुआ है। 

Share the post

कई अफेयर के बाद आखिरी वक्त पर अकेले गिन रही थी अपनी सासें,मिला था पहली 'सेक्सी सिंबल' का खिताब

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×