Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

इस मस्जिद में होगा PM मोदी का स्वागत,दुनिया के सबसे बड़े कारपेट और 6 लाख क्रिस्टल से सजा है ये

New Delhi: पीएम मोदी 3 देशों की यात्रा के दौरान ओमान भी जा रहे हैं। पीएम मोदी यहां सुल्तान काबूस ग्रैंड मस्जिद जाएंगे। मस्जिद के बाद पीएम मोदी 350 साल पुराने प्राचीन शिव मंदिर जाएंगे। 

इस शिव मंदिर में पीएम मोदी अभिषेक करेंगे। यह खाड़ी क्षेत्र में स्थित सबसे लोकप्रिय मंदिर है, जहां हिन्दू समुदाय प्रार्थना करते हैं और खुद को भारत के उस स्थान विशेष से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं जहां से वे ताल्लुक रखते हैं। 

पीएम मोदी ओमान में जिस मस्जिद जाएंगे, वहां दुनिया के सबसे खूबसूरत मस्जिदों में से एक है। इसकी खूबसूरत ने दुनिया में एक पहचान बनाई है। इस मस्जिद की इतनी खासियत है जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। इस मस्जिद की सबसे बड़ी खासियत इसका सबसे बड़ा कालीन और झूमर है। ग्रैंड मस्जिद को उसकी खूबसूरती के लिए कई खिताबों से नवाजा जा चुका है।

मस्जिद अभी भी बहुत प्रभावशाली है। झूमर प्रेयर क्ष के बीचो-बीच स्थित है। ये झूमर 14 मीटर लंबा और और 8.5 टन वजनी है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस झूमर में करीब 6 लाख क्रिस्टल लगे हैं। ये झूमर 24 कैरेट सोने से जड़ा हुआ है। इसे बनाने में चार साल से अधिक समय लगा था।  

सुल्तान काबोस ग्रैंड मस्जिद ओमान में मस्जिदों में से एकमात्र ऐसा मस्जिद है जो गैर-मुस्लिमों को भी प्रवेश करने की अनुमति देता है। इस मस्जिद में 10 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रेयर हॉल में जाने की अनुमति नहीं है। क्योंकि यहां खाने-पीने और सोने की अनुमित नहीं है। इस हॉल में मोबाइल के इस्तेमाल पर भी रोक है।  

दिलचस्प बात ये है कि इस मस्जिद में बहुत बड़ी लाइब्रेरी है, जिसमें करीब 20 हजार से अधिक किताबें है। बता दें कि इस मस्जिद को साल 2001 में पूरा किया गया था। यह 416,000 वर्ग मीटर के एक बड़े क्षेत्र को कवर करता है। बिल्डिंग 300,000 टन बलुआ पत्थर से बना है। यहां करीब 20 हजार लोग एक साथ प्रेयर कर सकते हैं। यहां पुरुषों और महिलाओं को कंधे से ढंके हुए कपड़े पहनना अनिवार्य है। यहां अंदर जाने से पहले महिलाओं को अपने बालों को भी कवर करना होता है। 

इससे पहले पीएम मोदी अबू आधी जाएंगे जहां वह एक मंदिर की आधारशिला रखेंगे। अगस्त 2015 के बाद मोदी अबू आधी का यह दूसरा दौरा कर रहे हैं, जहां भारी तादाद में प्रवासी भारतीय रहते हैं। मोदी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई की सेना के डिप्टी कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल के साथ बातचीत करेंगे। जायेद 2017 के गणतंत्र दिवस समारोह में भारत के मुख्य अतिथि थे। वह यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री व दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मुलाकात करेंगे।

Share the post

इस मस्जिद में होगा PM मोदी का स्वागत,दुनिया के सबसे बड़े कारपेट और 6 लाख क्रिस्टल से सजा है ये

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×