Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

किसान का एलान: योगी जी, 9 फरवरी को इस्लाम धर्म कबूल करूंगा और 10 को खुद को आग लगा लूंगा

New Delhi: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक किसान ने पूरे परिवार के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर शासन-प्रशासन से उसके प्लॉट पर किये गये कथित अवैध कब्जे को हटवाने की गुहार लगायी। 

पीड़ित ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में चेतावनी दी कि यदि उसके प्लॉट से अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया तो वो नौ फरवरी को परिवार सहित इस्लाम धर्म कबूल कर लेगा और 10 फरवरी को आत्मदाह कर लेगा।

मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के ग्राम काकडा निवासी सुदेश पुत्र लक्ष्मण वर्तमान में अपने परिवार के साथ गांव खांजापुर में रह रहा है। सुदेश अपने परिवार के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा और डीएम कार्यालय के समक्ष धरना शुरू कर दिया। सुदेश ने मुख्यमंत्री के नाम एक प्रार्थना पत्र अफसरों को सौंपा। इसमें किसान सुदेश ने कहा कि वह जाति से चमार है और सरकुलर रोड पर डॉ. काम्बोज के पास उसके पिता ने सन 1978 में एक 400 वर्ग गज का प्लॉट निरंजन स्वरूप पुत्र लाल गुरू साधन स्वरूप अग्रवाल पुत्र लाला हरिरत्न स्वरूप से खरीदा था। 12 वर्ष पूर्व पिता का देहान्त हो चुका है।

अब इस प्लॉट पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। इसको लेकर सिविल जज न्यायालय में वाद दायर किया जिसमें उसकी माता हरकौर देवी पत्नी लक्ष्यण सिंह के पक्ष में आदेश 30 मई 2016 को हो चुका है। इसके बाद उसकी मां के अपहरण का प्रयास किया गया। अब तक न तो पुलिस ने प्लॉट खाली कराया न ही सुरक्षा मिली।


सुदेश ने कहा कि यदि उसके प्लॉट से अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया तो वो परिवार सहित 9 फरवरी को वो हिन्दू धर्म त्यागकर इस्लाम धर्म कबूल कर लेगा। सुदेश ने चेतावनी दी कि यदि फिर भी न्याय नहीं मिला तो वो 10 फरवरी को आत्मदाह कर लेगा।

Share the post

किसान का एलान: योगी जी, 9 फरवरी को इस्लाम धर्म कबूल करूंगा और 10 को खुद को आग लगा लूंगा

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×